फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   :High Court allows mix traffic in 700 meter portion of B.R.T.S.

Indore News:हाईकोर्ट ने दी बीआरटीएस के 700 मीटर हिस्से में मिक्स ट्रैफिक की अनुमति, रैलिंग हटाने का काम शुरु

Fri, 24 Mar 2023 08:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 24 Mar 2023 08:20 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने एक निर्णय में भंवरकुआं फ्लाईओवर बनाने की दिशा में आ रही बाधा को दूर कर निर्माण का रास्ता साफ कर दिया। कोर्ट ने अपने निर्णय में बीआरटीएस लेन में मिक्स ट्रैफिक को गुजरने की अनुमति दी है। अब  700 मीटर के हिस्से में मिक्स ट्रैफिक चल सकेगा।

विज्ञापन
:High Court allows mix traffic in 700 meter portion of B.R.T.S.
बीआरटीएस लेन से रैलिंग हटाने का काम शुरू - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के भंवरकुआ चौराहे पर इंदौर विकास प्राधिकरण फ्लाईओवर बना रहा है। इसके लिए ट्रैफिक प्लान में बीआरटीएस लेन में मिक्स ट्रैफिक चलाने की योजना थी। बीआरटीएस का मामला हाईकोर्ट में है, इसलिए आईडीए ने हाईकोर्ट से अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने 18 माह के लिए मिक्स ट्रैफिक की अनुमति दी है।

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने एक निर्णय में भंवरकुआं फ्लाईओवर बनाने की दिशा में आ रही बाधा को दूर कर निर्माण का रास्ता साफ कर दिया। कोर्ट ने अपने निर्णय में बीआरटीएस लेन में मिक्स ट्रैफिक को गुजरने की अनुमति दी है। अब 700 मीटर के हिस्से में मिक्स ट्रैफिक चल सकेगा। यह अनुमति 18 माह तक वैध रहेगी, यदि फ्लाईओवर निर्माण में किसी कारणवश देरी होती है तो कोर्ट से फिर आईडीए अनुमति लेगा।

विज्ञापन

अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने बताया कि भंवरकुआं चौराहा शहर के व्यस्तम चौराहों में से एक है। इस चौराहे पर दोनो ओर से डेढ़ लाख वाहन प्रतिदिन गुजरते है। इस क्षेत्र में तीन लाख से ज्यादा विद्यार्थी निवासरत है। आईडीए ने सबसे पहले इस फ्लायअेावर को बनाने का काम शुरु किया।इसके निर्माण से ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े रहने के समय की बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैलिंग हटाने का काम शुरू

इंदौर में 11 किलोमीटर लंबाई में बीआरटीएस बना है। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद 700 मीटर हिस्से में रैलिंग हटाने का काम आईडीए ने शुरू कर दिया। अब 18 माह तक होलकर काॅलेज के पहले से इस लेन में मिक्स ट्रैफिक चलेगा। बीआरटीएस के भंवरकुआ स्टेशन पर सबसे ज्यादा यात्री सफर करते है,क्योकि यहां तीन बड़े काॅलेज और विवि कैम्पस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed