फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Heatwave Alert in Madhya Pradesh: Indore, Ratlam, and Other Cities Scorch as Temperature Hits 40°C

Indore Weather News: पारा पहुंचा 40 के पार, इंदौर में चल रही लू, अगले दो दिन छूटेंगे पसीने

Wed, 26 Mar 2025 07:50 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 26 Mar 2025 07:50 AM IST
सार

Indore News: मध्यप्रदेश में गर्मी ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तेज गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। इंदौर, उज्जैन, खरगोन और खंडवा जैसे जिलों में लू चलने की संभावना है।

विज्ञापन
Heatwave Alert in Madhya Pradesh: Indore, Ratlam, and Other Cities Scorch as Temperature Hits 40°C
इंदौर का मौसम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में गर्मी का असर अब तेजी से महसूस किया जा रहा है। मंगलवार को रतलाम में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, धार और शिवपुरी में भी पारा 39 डिग्री के पार दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखा गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन गर्मी और तेज हो सकती है, जिसके बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन


प्रदेश में बीते सप्ताह मौसम का मिजाज अलग ही रहा। लगातार पांच दिन आधे से अधिक जिलों में ओले और बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि सोमवार से मौसम ने करवट ली और गर्म हवाओं के साथ तेज धूप की वापसी हुई। इसके चलते प्रदेश भर में दिन का तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ गया है। खासतौर पर मंगलवार को रतलाम में रिकॉर्ड गर्मी देखी गई, जहां पारा सीधे 40 डिग्री पर पहुंच गया। यह इस सीजन की अब तक की सबसे अधिक गर्मी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में तीन दिन में पांच डिग्री तापमान बढ़कर 40 पहुंचा, आगामी दो दिन तक तेज गर्मी का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न शहरों का तापमान
मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों में गर्मी का व्यापक असर देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, धार में तापमान 39.3 डिग्री, शिवपुरी में 39 डिग्री, खजुराहो में 38.8 डिग्री, गुना में 38.6 डिग्री, दमोह और नर्मदापुरम में 38.5 डिग्री, सागर में 38.2 डिग्री और मंडला-टीकमगढ़ में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां पारा 38.6 डिग्री तक पहुंच गया। उज्जैन में 38.5 डिग्री, इंदौर में 37.6 डिग्री, भोपाल में 37 डिग्री और जबलपुर में 35.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रात के समय के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।


यह भी पढ़ें: टैक्स बकाया पर इंदौर के गुरुद्वारे का कार्यालय ,बैंक दफ्तर कर दिया सील, सिख समाज ने जताई नाराजगी

मालवा-निमाड़ में लू का खतरा
मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में मालवा-निमाड़ क्षेत्र में लू चलने की संभावना जताई है। इसमें इंदौर और उज्जैन संभाग के जिले जैसे रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा और धार शामिल हैं। इन इलाकों में लू का असर ज्यादा हो सकता है। रतलाम को छोड़ बाकी शहरों में तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यदि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री या उससे अधिक हो और 40 डिग्री पार कर जाए, तो उसे हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed