{"_id":"64ca557167d8cbd77a0f6c03","slug":"haryana-violence-indore-protest-bajrang-dal-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Violence: हरियाणा में शोभायात्रा पर हुए पथराव के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Violence: हरियाणा में शोभायात्रा पर हुए पथराव के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला जलाया
Wed, 02 Aug 2023 06:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 02 Aug 2023 06:39 PM IST
सार
हिंद रक्षक और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मालवा मिल चौराहे पर जिहादी आतंकवाद का पुतला जलाया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाया गया।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नूंह (मेवात) में विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा के खिलाफ इंदौर में बजरंग दल ने प्रदर्शन किया है। गुरुवार दोपहर में हिंद रक्षक और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मालवा मिल चौराहे पर जिहादी आतंकवाद का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। गौरतलब है कि नूंह में हुई हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें दो होमगार्ड, नूंह के भादस गांव का शक्ति, पानीपत का अभिषेक, गुरुग्राम के इमाम और एक अज्ञात शख्स शामिल है। नूंह में सोमवार को भड़की हिंसा के दो दिन बाद भी कर्फ्यू जारी है। नूंह की हिंसा के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद देशभर में रैलियां और प्रदर्शन कर रहे हैं।
महाकाल की सवारी के बाद ब्रज मंडल यात्रा को बनाया निशाना
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाकाल की सावन में श्रद्धालुओं पर पानी थूकने के बाद अब ब्रज मंडल की यात्रा को निशाना बनाया गया। देशभर की धार्मिक यात्राओं पर सुनियोजित तरीके से यह हमले हो रहे हैं। बजरंग दल ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की। कहा कि इतने पत्थर जमा कर लिए गए लेकिन किसी को भनक क्यों नहीं लगी।