{"_id":"642418501ec2109dc902cd93","slug":"hanuman-maa-kali-kalratri-act-ramnavmi-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanuman Maa kali: मां काली और हनुमानजी का रौद्र रूप देखकर थम गई सबकी निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanuman Maa kali: मां काली और हनुमानजी का रौद्र रूप देखकर थम गई सबकी निगाहें
Wed, 29 Mar 2023 04:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 29 Mar 2023 04:22 PM IST
सार
चिकमंगलूर चौराहा पर लगे जय-जय सियाराम के जयकारे, हजारों सांई भक्तों ने की बाबा की महाआरती
विज्ञापन
पालकी यात्रा
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री इंदौर शहर सांई भक्त सेवा समिति द्वारा आयोजित 22 दिवसीय सांई बाबा महोत्सव के तहत निकली जा रही सांई बाबा की प्रभातफेरी का समापन जेलरोड चिकमंगलूर से निकली सांई बाबा की प्रभातफेरी के साथ हुआ। इसमें मां काली और हनुमानजी के रूप में आए कलाकारों के अभिनय को देखकर हर किसी की निगाहें थम गईं। प्रभातफेरी के समापन के साथ ही 22 प्रभातफेरी आयोजकों का इस दौरान सम्मान भी किया गया। प्रभातफेरी आयोजक छोटू शुक्ला एवं अभिनव शुक्ला ने बताया कि सांई बाबा की अंतिम प्रभातफेरी लाव-लश्कर के साथ निकाली गई। प्रभातफेरी में भगवान की वेशभूषा में शामिल कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति से सभी का ध्यानाकर्षण किया। चिकमंगलूर चौराहा से प्रारंभ प्रभातफेरी जेलरोड़ सहित आसापस के मोहल्लों व कालोनियों में निकाली गई। जहां आरती कर श्रद्धालुओं ने अगवानी की। वहीं घरों की छतों से पुष्पवर्षा कर सभी सांई भक्तों का स्वागत किया गया। मंगलवार को निकली प्रभातफेरी में जितेंद्र त्रिपाठी,अनिल परिहार, रमेश घाटे, पं. महेश शर्मा, सुरेश अय्यर, सतीश बंसल, गोविंद वर्मा, श्रीराम पाटीदार, सुनीता शुक्ला, मधु तोमर, सुशीला तिवारी, लक्ष्मी गर्ग, मंजू शर्मा, कमल शर्मा सहित हजारों सांई भक्त मौजूद थे।
कल निकलेगी भव्य पालकी यात्रा
श्री इन्दौर शहर सांई भक्त सेवा समिति अध्यक्ष छोटू शुक्ला, राजेंद्र गर्ग, मधु प्रकाश तोमर ने बताया कि गुरुवार 30 मार्च को शाम 6 बजे कृष्णपुरा छत्री स्थित दत्त मंदिर से सांई बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। सांई बाबा की पालकी यात्रा में प्रभातफेरी आयोजकों के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु व भक्त शामिल होंगे। प्रभातफेरी कृष्णपुरा छत्री से प्रारंभ होकर फ्रूट मार्केट, राजबाड़ा, एमजी रोड़, चिमनबाग मैदान होते हुए स्काउट ग्राउंड पहुंचेगी जहां प्रभातफेरी का समापन होगा।