फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Hanuman Jayanti 2025 Jai Shri Ram Hanuman Idol Temple

Hanuman Jayanti 2025: 108 बार जय श्री राम लिखो, तभी मिलेगा मंदिर में प्रवेश, बेहद खास है हनुमानजी का यह स्थान

Sat, 12 Apr 2025 06:58 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 12 Apr 2025 06:58 AM IST
सार

Hanuman Jayanti 2025: इंदौर के वैभव नगर में निरालाधाम में विराजमान हैं 51 फीट ऊंचे पंचमुखी हनुमान, मंदिर के हर कोने-कोने पर लिखा है राम नाम
 

विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2025 Jai Shri Ram Hanuman Idol Temple
1990 में स्थापित इस मंदिर की हर दीवार पर राम का नाम अंकित है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के पूर्वी क्षेत्र वैभवनगर स्थित निरालधाम में पंचमुखी हनुमानजी की 51 फीट की मूर्ति विराजमान है। यह मूर्ति भक्तों के बीच आस्था का केंद्र है। यह मंदिर बहुत ही अद्वितीय है, इस मंदिर के हर कोने-कोने पर राम नाम लिखा हुआ है, स्तंभ पर भी राम का नाम लिखा है। यह एक ऐसा हनुमान मंदिर है जहां हनुमान दर्शन के लिए 108 बार जय श्री राम लिखना होता है, जब ही प्रवेश मिलता है। इस मंदिर का निर्माण 1990 में हुआ था यह 34 साल पुराना मंदिर है। 
विज्ञापन


मंदिर की समिति में भी भगवान
प्रकाशचंद बागरेचा का कहना है कि इस मंदिर की कर्ताधर्ता समिति में कोई भी मानव नहीं है, हर देवता की कोई ना कोई जिम्मेदारी होती है, मंदिर की दीवार पर पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों की सूची भी लगाई है, जिस पर देवी देवताओं के नाम लिखे हैं। जिसमें अध्यक्ष की जिम्मेदारी अंजनी के पुत्र हनुमानजी को दी गई है और संरक्षक की भूमिका कौशल्यानंदन भगवान श्री राम को दी गई है। इस तरह 11 हजार वर्ग फुट में बने निरालाधाम में ईश्वरीय सत्ता दौड़ती है।अन्य पदाधिकारियों में सचिव भोलेनाथ, कोषाध्यक्ष कुबेर, सुरक्षा अधिकारी यमराज, लेखा अधिकारी चित्रगुप्त, वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन


दूर दूर से आते हैं भक्त
इंदौर के बायपास से सटे क्षेत्र में बने इस मंदिर में दर्शन के लिए इंदौर के बाहर से भी लोग आते हैं। मंदिर इतना भव्य है कि बहुत दूर से ही इसका शिखर नजर आ जाता है। मंदिर के शिखर पर बनी मूर्तियां भी दूर से ही भक्तों को आकर्षित करती हैं। मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इसमें सभी जगह से प्रकाश आता है। मंदिर को पूरी तरह से खुला रखा गया है और इसमें भक्तों को हर जगह सूर्य प्रकाश मिलता है। त्योहारों पर होने वाले आयोजनों में यहां पर हजारों भक्त पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed