फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Hans Travels bus overturned near Sochkutch, father and son buried on the roadside, father died

Indore: हंस ट्रेवल्स की बस सोनकच्छ के पास पलटी, सड़क किनारे खड़े पिता-पुत्र दबे, पिता की मौत

Wed, 02 Aug 2023 11:49 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 02 Aug 2023 11:49 AM IST
सार

इंदौर से हंस ट्रेवल्स की बस सुबह आठ बजे रवाना हुई थी। बस की गति काफी तेज थी। सोनकच्छ फाटे के पास मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। फाटे पर बस का इंतजार कर रहे राधेश्याम शर्मा और अर्पण शर्मा बस की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन
Hans Travels bus overturned near Sochkutch, father and son buried on the roadside, father died
बस के नीचे दबने से वृद्ध की मौत - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर से जबलपुर के लिए रवाना हुई हंस ट्रेवल्स की बस सोनकच्छ में पलट गई। जहां हादसा हुआ, वहां पिता-पुत्र सड़क किनारे खड़े थे। वे दोनो बस के नीचे दब गए। एक घंटे तक बस को सीधा नहीं किया जा सका। बस के नीचे दबे पिता पुत्र दर्द से कहराते रहे। अस्पताल ले जाने के दौरान पिता की मौत हो गई,जबकि पुत्र गंभीर रुप से घायल हैै। बस में सवार लोगों को भी चोटें आई है।

विज्ञापन


विज्ञापन

इंदौर से हंस ट्रेवल्स की बस सुबह आठ बजे रवाना हुई थी। बस की गति काफी तेज थी। सोनकच्छ फाटे के पास मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। फाटे पर बस का इंतजार कर रहे राधेश्याम शर्मा और अर्पण शर्मा बस की चपेट में आ गए। दोनो बस के नीचे दब गए। बस में सवार यात्री भी घायल हो गए। बस के नीचे दबे पिता-पुत्र को काफी देर तक नहीं निकला जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बस को उठाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। फिर क्रेन की मदद से पिता-पुत्र को बस के नीचे से निकाला और  देवास के अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने पिता राधेश्याम शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुत्र अर्पण घायल हैै।

हादसे के बाद चालक फरार
इस हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ड्रायवर पर गैर इरादत हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बस भी जब्त कर ली गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की गति काफी तेज थी। ड्रायवर बस को संभाल नहीं पाया और बस पलट गई। हादसे में मृत राघेेश्याम इंदौर के सांवेर गांव मेें रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed