फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Half of December has passed, but the night temperature in Indore is still higher than normal

Indore weather: आधा दिसंबर बीता, लेकिन इंदौर में रात का पारा अभी भी सामान्य से ज्यादा

Mon, 19 Dec 2022 11:27 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 19 Dec 2022 11:27 AM IST
सार

रविवार दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम था,जबकि रात का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन
Half of December has passed, but the night temperature in Indore is still higher than normal
File photo - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

दिसंबर माह इंदौर में हमेशा कड़ाके की ठंड के लिए जाना जाता था। दिसंबर आधा बीत चुका है, लेकिन ठंड गायब है। अभी भी शीतलहर नहीं आई। रात-दिन के तापमान में खास गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। रविवार दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम था,जबकि रात का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस था। रात का तापमान लगातर सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। 19 में से 15 रातों का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं हो रही है। उत्तरी हवाएं बर्फीली होकर ठंड का एहसास कराती है। उसमें कुछ समय लगेगा।10 साल में पहली बार दिसंबर गर्म बीत रहा है।

विज्ञापन


आसमान रहने लगा साफ
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद शहर का आसमान साफ रहने लगा है। बीते सप्ताह इंदौर में मौसम के काफी उतार-चढ़ाव रहे। कभी शहर में बारिश हो गई तो कभी धूप के कारण तपन बढ़ गई, हालांकि अाधे दिसंबर तक गुलाबी ठंड का ही एहसास होता रहा। बादल छंटने के बाद हवा की दिशाएं भी बदल गई है। अब उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने लगी हैं। शाम को थोड़ी ठंडक बढ़ने लगी है,लेकिन रात को कम रफ्तार के पंखे चलाने की जरुरत अभी भी घरों में बरकरार है। मौसम विभाग का मानना है कि 24-25 दिसंबर के आसपास मौसम में तेजी से गिरावट हो सकती है। ठंड का असर इंदौर में फरवरी अंत तक बना रहेगा।
विज्ञापन

ठंड के कारण बदल दिया स्कूलों का समय

दिसंबर में हमेशा कड़ाके की ठंड पड़ती है। इसे देखते हुए 10 दिन पहले ही प्रशासन ने सुबह लगने वाले स्कूलों का समय बदल लिया। स्कूल अब 9 बजे से लग रहे है, लेकिन सुबह भी गुलाबी ठंड का ही एहसास हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed