फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   guru purnima 2024 indore news events

Guru Purnima: 11 बजे यूनिवर्सिटी में होगा मुख्यमंत्री का संबोधन, मंत्री सिलावट ने किया गुरुओं का सम्मान

Sun, 21 Jul 2024 07:36 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 21 Jul 2024 07:36 AM IST
सार

Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा पर इंदौर में आज कई बड़े आयोजन, स्कूलों और कालेजों के साथ सामाजिक संस्थाएं भी करेंगी गुरुओं का सम्मान
 

विज्ञापन
guru purnima 2024 indore news events
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि और गुरुजन। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

रविवार को गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के अवसर पर इंदौर में कई बड़े आयोजन हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 10.30 बजे इंदौर आएंगे और 11 बजे यूनिवर्सिटी सभागृह में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 21 जुलाई को सुबह 10:30 बजे वायुयान द्वारा इंदौर आयेंगे। वे यहाँ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागृह में आयोजित गुरू पूर्णिमा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 12:30 बजे वायुयान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

      
वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प पर इंदौर जिले में गुरु पूर्णिमा के कई बड़े आयोजन रखे गए हैं। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की विशेष मौजूदगी में कम्पेल के विद्यालय में गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री सिलावट ने गुरुजनों का सम्मान किया और स्कूली बच्चों को कॉपी और स्टेशनरी आदि उपयोगी सामग्री भी वितरित की। उन्होंने बच्चों को गुरुजनों का महत्व भी बताया। 
विज्ञापन


बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार करेगी हरसंभव मदद
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक मालिनी गौड़ भी विशेष रूप से मौजूद थी। बच्चों को गुरुओं की सीख से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में संकल्प दिलाया गया। सिलावट ने इस अवसर पर स्कूली बच्चों से रूबरू चर्चा की। बच्चों को जीवन में गुरुजनों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग करें। बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए पूरी मदद दी जाएगी। राज्य सरकार हर तरह से उनके साथ है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों का बेहतर भविष्य गुरुजनों द्वारा ही बनाया जाता है। बच्चा जब सफलता हासिल करता है और जीवन में नई ऊचाइयों को प्राप्त करता है तो माता-पिता के अलावा सबसे ज्यादा खुशी गुरुजनों को होती है। उन्होंने कहा कि गुरुजनों को हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। उनकी सीख जीवन में हर वक्त बड़ी काम आती है। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने विद्यालय के छात्रों से वार्तालाप कर अनेक प्रश्न भी पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर इंदौर जनपद के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया (कान्हा पटेल), रवि दुबे, श्याम निमाडी, ब्रजमोहन राठी, सुरेश टेलर, प्रेम बोरवेल, सुधीर भजनी, नारायण चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी सुषमा वैश्य, जनपद सीईओ प्रियंका टैगोर, कम्पेल कॉलेज प्राचार्य खण्डेलवाल तथा प्रोफेसर व बीआरसी हरिओम वैष्णव, सरपंच ओम कंट्रोल वाले आदि गणमान्य नागरिक, शिक्षक तथा स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed