फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   GST fraud 550 companies were running in One room showing a turnover of 800 crores got ITC of 100 crores

जीएसटी धोखाधड़ी : एक ही कमरे में चल रही थीं 550 कंपनियां,  800 करोड़ का कारोबार दिखा 100 करोड़ का आईटीसी हासिल किया

Tue, 31 May 2022 07:12 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इंदौर।
एजेंसी, इंदौर। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 31 May 2022 07:12 AM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि पांचों आरोपियों को 25 मई को मध्यप्रदेश साइबर सेल की मदद से इंदौर स्थित सीजीएसटी कमिश्नरेट ने गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
GST fraud 550 companies were running in One room showing a turnover of 800 crores got ITC of 100 crores
जीएसटी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के सूरत शहर में एक कमरे से 550 फर्जी कंपनियों का संचालन करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इन लोगों ने जीएसटी सिस्टम के तहत करोड़ों रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की धोखाधड़ी की।

विज्ञापन

 
एक अधिकारी ने बताया कि पांचों आरोपियों को 25 मई को मध्य प्रदेश साइबर सेल की मदद से इंदौर स्थित सीजीएसटी कमिश्नरेट ने गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि पांचों ने 550 फर्जी कंपनियों के जरिये 800 करोड़ का कारोबार दिखाया था। ये सभी कंपनियां मात्र कागजों में थी। इन सभी ने इसके जरिये 100 करोड़ का आईटीसी हासिल किया जिसे बाद में कमीशन के लिए अन्य कंपनियों को बेच दिया।
विज्ञापन


मोबाइल, सिम कार्ड बरामद 
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से कई अहम दस्तावेज, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, सील, लेटर पैड आदि बरामद हुए हैं। जांच के आगे बढ़ने पर धोखाधड़ी की रकम बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण के लिए अवैध पहचान पत्रों का इस्तेमाल
उन्होंने कहा कि सूरत के जिस कमरे से ये 550 कंपनियां संचालित की जा रही थी, वहां चार से पांच कुर्सियां और मेजें थी। जीएसटी नेटवर्क में इन कंपनियों के पंजीकरण के लिए इन लोगों ने गैरकानूनी तरीके से गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के लोगों के पहचान पत्र इस्तेमाल किए।


आरोपियों ने फर्जी कंपनी के लिए मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त महानिदेशक समेत कामगारों के नामों का इस्तेमाल किया। साथ ही एक ऐसे व्यक्ति का भी नाम इस्तेमाल किया जो सात साल पहले ही मर चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed