फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Green bond of Indore Municipal Corporation will be issued, Mayor met investors

Indore News: इंदौर नगर निगम का ग्रीन बांड होगा जारी,निवेशकों से मिले मेयर

Mon, 06 Feb 2023 08:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 06 Feb 2023 08:52 PM IST
सार

हर साल इंदौर तक पानी पहुंचाने के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपये बिजली बिल नगर निगम को चुकाना पड़ते है। जलूद में बांड की राशि से सोलर प्लांट लगाएगा, नगर निगम देश का पहला नगरीय निकाय होगा जो किसी प्रोजेक्ट के लिए ग्रीन बांड जारी करेगा। आम लोग भी पहली बार इस बांड में निवेश कर सकेंगे।

विज्ञापन
Green bond of Indore Municipal Corporation will be issued, Mayor met investors
एनएचई में ग्रीन बांड को लिस्टेेड कराने पहुंचे मेयर पुष्यमित्र भार्गव - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

देश में स्वच्छता के एक ब्रांड के रूप में स्थापित हो चुके इंदौर नगर निगम ने ग्रीन बांड जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। नगर निगम सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए ग्रीन बांड जारी करने जा रहा है। बांड के जरिए जलूद जल संयंत्र पर 286 करोड़ की लागत से सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा। इससे पैदा होने वाली सौर ऊर्जा से संयंत्र के पंप चलेंगे और पहाड़ों को लांघ कर नर्मदा का पानी इंदौर पहुंचाया जाएगा। अभी इस काम के लिए हर माह बिजली का भारी भरकम बिल चुकाना पड़ता है।

विज्ञापन


ग्रीन बांड की लिस्टिंग से पहले इंदौर के मेयर पुष्य मित्र भार्गव मुंबई पहुंचे। उन्होंने निवेशकों से मुलाकात की और उन्हें ग्रीन बांड खरीदने के लिए आमंत्रित किया। मेयर ने मुंबई में रोड शो भी किया। ग्रीन बांड के लिए इंदौर में भी एक मिटिंग होगी और रोड शो किया जाएगा। 10 फरवरी को नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज में इंदौर नगर निगम के ग्रीन बांड को सूचीबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन


अभी खर्च होते हैं हर साल 150 करोड़
नर्मदा का पानी इंदौर तक पानी पहुंचाने के लिए अभी हर साल 150 करोड़ रुपये का बिजली बिल नगर निगम को चुकाना पड़ता है। ग्रीन बांड की राशि से जलूद में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा और उससे पैदा होने वाली बिजली से जलूद के वाटर पंप चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद के बाद इंदौर नगर निगम ला रहा ग्रीन बांड
इंदौर नगर निगम देश का दूसरा नगरीय निकाय है, जो किसी प्रोजेक्ट के लिए ग्रीन बांड जारी करेगा। इसके पहले यूपी के गाजियाबाद में ग्रीन बांड जारी किए गए थे। गाजियाबाद देश का पहला नगर निगम है, जिसने मार्च 2021 में ग्रीन म्युनिसिपल बांड जारी किए थे। उसने 150 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसकी ब्याज दर 8.10 फीसदी रखी गई थी।

8 फीसदी से ज्यादा ब्याज मिलेगा
इंदौर नगर निगम के ग्रीन बांड में आम लोग भी निवेश कर सकेंगे। उनके लिए बांड की कीमत 10 हजार रुपये होगी। निगम को उम्मीद है कि ग्रीन बांड से नगर निगम को 250 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। इसे खरीदने वालों को 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज मिलेगा। ब्याज का छह छह माह में भुगतान होगा। नगर निगम सेबी के नियमों के अनुसार भुगतान करेगा।


बिजली की खपत कम होगी
जलूद में नगर निगम 60 मेगावॉट का सोलर प्लांट लगाएगा।इससे जो बिजली बनेगी, उससे चार करोड़ रुपये प्रतिमाह के बिजली भुगतान में कमी आएगी। अभी नर्मदा तट से इंदौर की 70 किलोमीटर दूरी तय कर पानी शहर में लाया जाता है। बिजली बिल की खपत कम करने के लिए नर्मदा तृतीय चरण में दो सुरंगों का भी निर्माण किया गया। तीन चरणों से शहर में रोज 500 एमएलडी पानी इंदौर लाया जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed