फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Girlfriend lost her temper after seeing boyfriend with another girl in Indore read more in hindi

Indore: बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ देख गर्लफ्रेंड ने खोया आपा, मॉल की छत पर चढ़कर जान देने की दी धमकी

Thu, 22 Sep 2022 08:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 22 Sep 2022 08:41 AM IST
सार

इंदौर के ऑर्बिट मॉल में अपने प्रेमी को दूसरी लड़की के साथ देखकर गर्लफ्रेंड अपना आपा को बैठी और मॉल की छत पर सुसाइड करने के लिए चढ़ गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा और घर भेजा।

विज्ञापन
Girlfriend lost her temper after seeing boyfriend with another girl in Indore read more in hindi
ऑर्बिट मॉल की छत पर युवती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में एक युवती ने जब अपने बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ देखा तो वह आपा खो बैठी और नशे में मॉल की छत से कूदकर जान देने की धमकी दी। मामला इंदौर के विजय नगर इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इंदौर के ऑर्बिट मॉल की छत पर एक लड़की चिल्ला रही थी, जब उसकी आवाज रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सुनी तो उन्होंने मॉल के गार्ड और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर विजय नगर पुलिस ऑर्बिट मॉल पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को नीचे उतारा। बाद में उसे थाने में समझाइश के बाद परिजनों के साथ घर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि लड़की ऑर्बिट मॉल में ही काम करती है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए TI रवीन्द्र गुर्जर ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे सूचना मिली थी कि एक युवती नशे में ऑर्बिट मॉल की छत पर चढ़ गई है और छत की बाउंड्री पर खड़े होकर कूदने की बात कर रही है। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां युवती ने पुलिस से चर्चा में बताया कि उसके ब्रॉयफ्रेंड ने उसे धोखा दिया है। वह मॉल में किसी और लड़की के साथ घूम रहा था और जब लड़की ने उसे रोका तो वह उसे छोड़कर चला गया। पुलिस ने तत्काल युवती से उसके प्रेमी का नंबर लिया और उसे मौके पर बुलाया। किसी तरह युवती को बातों में उलझाकर उसे मॉल की छत से पकड़ा गया और फिर नीचे उतारा गया। थाने लाने के बाद भी युवती नशे में काफी देर तक रोती रही। हालांकि बाद में उसे परिवार के साथ घर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed