{"_id":"62dfb1ea4c148e76544c415b","slug":"girl-made-porn-video-by-chatting-with-engineer-on-matrimonial-site-in-indore-blackmailed-and-grabbed-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: मैट्रीमोनियल साइट पर इंजीनियर से चैटिंग कर युवती ने बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर हड़पे लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: मैट्रीमोनियल साइट पर इंजीनियर से चैटिंग कर युवती ने बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर हड़पे लाखों रुपये
Tue, 26 Jul 2022 02:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 26 Jul 2022 02:50 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के इंदौर में मैट्रीमोनियल साइट पर वीडियो कॉल पर चैटिंग करने और अश्लील वीडियो बनाकर एक युवक को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती ने युवक से एक लाख रुपये भी हड़पे हैं। इंजीनियर ने साइबर सेल थाने में युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन
मैट्रीमोनियल साइट पर युवक से ठगी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर में मैट्रीमोनियल साइट पर वीडियो कॉल पर चैटिंग करने और अश्लील वीडियो बनाकर एक युवक को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती ने युवक से एक लाख रुपये भी हड़पे हैं। पीड़ित इंजीनियर ने इंदौर के साइबर सेल थाने में युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले प्रदेश में व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर लोगों को ब्लैकमेल करने के कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन मैट्रीमोनियल साइट पर चैटिंग कर युवक को ब्लैकमेल करने का पहला मामला है।
जानकारी के अनुसार इंदौर के एक इंजीनियर एक नामी मैट्रीमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाकर रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसके बाद उसे एक युवती का फोन आया और दोनों के बीच चैटिंग शुरू हुई। एक दिन युवती ने न्यूड वीडियो कॉल कर इंजीनियर के साथ वीडियो बना लिया और फिर उसे ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड की। युवती ने युवक से एक लाख रुपये भी ऐंठे हैं। साइबर सेल में शिकायत के बाद फिलहाल इंदौर की सायबर सेल टीम मामले की जांच कर रही हैं।
इस मामले में एसपी जितेंद्र सिंह का कहना है युवक की शिकायत आई है, इस मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा। राज्य साइबर सेल समय-समय पर सायबर ठगी के बारे में एडवाइजरी जारी करता है लेकिन बावजूद इसके लोग साइबर ठगों के जाल में फंसकर ठगी का शिकार हो जाते हैं।