फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   gail india in mp kisan andolan farmers protest sehore ashta news

Gail India: सरकारी जमीन पर खेती करने वाले किसान विरोध कर रहे, गेल इंडिया से सभी को फायदा

Mon, 02 Sep 2024 11:36 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 02 Sep 2024 11:36 AM IST
सार

आष्टा के विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने अमर उजाला से बातचीत की, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रोजगार आएंगे और पूरी जनता को इसका लाभ मिलेगा। कई किसान जमीन बेचना चाहते हैं क्योंकि दाम अच्छे मिलेंगे।
 

विज्ञापन
gail india in mp kisan andolan farmers protest sehore ashta news
सीहोर के पास आष्टा में गेल इंडिया का प्रोजेक्ट आ रहा है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

मप्र में सीहोर के पास आष्टा में गेल इंडिया (Gail India) का प्रोजेक्ट आ रहा है। इसके लिए सरकार किसानों की जमीन भी अधिग्रहित कर रही है। किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहते और तीन महीने से विरोध हो रहा है। अब इस मामले में अमर उजाला ने आष्टा के विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर से बात की। गोपाल पहले कांग्रेस में थे और इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा से जुड़े। वे इस प्रोजेक्ट के पूरी तरह से पक्षधर हैं और उनका कहना है कि विरोध से नुकसान ही होगा। यह 60 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट है जो मप्र के इतिहास का सबसे बड़ा निवेश है। भाजपा सरकार ने इसके लिए  बहुत प्रयास किए और इससे बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन


सरकारी जमीन पर खेती करने वाले विरोध कर रहे
गोपाल सिंह इंजीनियर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि सरकारी जमीन पर खेती करने वाले किसान ही विरोध कर रहे हैं। अधिकतर किसान वे हैं जिनकी 80 से 90 प्रतिशत खेती सरकारी जमीनों पर है। बहुत कम हिस्से में वे निजी भूमि पर खेती करते हैं। प्रशासन सर्वे कर रहा है और जमीनों की जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट में सारी स्थिति साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन


Exclusive: मप्र का सबसे बड़ा औद्योगिक निवेश, किसानों के विरोध से होल्ड पर
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट से पूरे प्रदेश का विकास होगा
इंजीनियर ने कहा कि प्रोजेक्ट से पूरे प्रदेश का विकास होगा। हजारों की संख्या में नौकरियां मिलेंगी और इंदौर से भोपाल के बीच बड़े स्तर पर बदलाव आएंगे। उन्होंने कहा कि आसपास के किसानों को ही इस प्रोजेक्ट से सबसे अधिक फायदा मिलेगा। 

किसान खुद जमीनें बेचना चाहते हैं
इंजीनियर ने कहा कि प्रोजेक्ट के आसपास के किसान खुद अपनी जमीनें बेचना चाहते हैं। उन्हें पता है कि उन्हें चार गुना लाभ मिलेगा। आसपास के गांवों के कई किसान मुझसे मिलने आ चुके हैं। वे सभी अपनी जमीन बेचना चाहते हैं। जो किसान सरकारी जमीन पर खेती कर रहे हैं उन्हें नुकसान होगा इसलिए वे विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed