फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Free Movie Ticket loksabha election 2024 indore news

Free Movie Ticket: मतदाता पर्ची नहीं मिली तो इस नंबर पर शिकायत करें, कलेक्टर देंगे दो मूवी टिकट

Wed, 01 May 2024 05:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 01 May 2024 05:55 PM IST
सार

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने एक नंबर जारी करके लोगों से कहा है कि वे मतदाता पर्ची नहीं मिलने पर इस पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Free Movie Ticket loksabha election 2024 indore news
Voter Slip - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर जिले में यदि किसी मतदाता को मतदाता पर्ची नहीं मिलती है तो प्रशासन उसे फ्री मूवी टिकट देगा। यह बात इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। आशीष सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर सभी मतदाता को मतदाता सूचना पर्ची बीएलओ द्वारा घर घर जाकर दी जाती है। जिसकी सारी तैयारियां कर पूरी हो चुकी हैं। कलेक्टर सिंह ने जिले के नागरिकों से कहा है कि यदि उनको तय समय में मतदान पर्ची बीएलओ द्वारा उनके घर नही पहुंचाई जाती है, तो ऐसे मतदाता अपना नाम, मोबाइल नं., विधानसभा क्षेत्र एवं मतदान केन्द्र की जानकारी के साथ अपनी शिकायत वॉट्सऐप या फोन से दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


कब और कैसे दर्ज करना है शिकायत
यह सूचना जिले की निर्वाचन हेल्पलाइन वॉट्सऐप नम्बर 93199338398 या लैंड लाइन नम्बर 0731-2470104, 0731-2470105 पर 10 मई को दर्ज कराई जा सकती है। ऐसी सूचना प्राप्त होने पर जांच के बाद संबंधित बीएलओ पर कार्यवाही की जाएगी। सही सूचना देने वाले मतदाताओं को इंदौर शहर के सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए दो फ्री मूवी टिकट दिए जाएंगे।
विज्ञापन


13 मई को होगा इंदौर में मतदान
लोकसभा 2024 चुनाव सात चरणों में पूरा होगा। इंदौर संसदीय क्षेत्र में चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी और 4 जून को रिजल्ट आएगा। इंदौर संसदीय क्षेत्र में 8 विधानसभा क्षेत्र (देपालपुर, इंदौर-1, इंदौर-2, इंदौर-3, इंदौर-4, इंदौर-5, राऊ और सांवेर) शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed