फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan angry at officials digging the road

Indore News: सड़क खुदाई करने वाले अधिकारियों पर भड़कीं पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन

Sun, 12 Nov 2023 02:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 12 Nov 2023 02:38 PM IST
सार

बोलीं त्योहार के समय सड़क खोद दी। शहर के लोग परेशान हो रहे हैं। एक बार में ही सड़क के सभी काम पूरे क्यों नहीं किए जाते। 
 

विज्ञापन
Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan angry at officials digging the road
सुमित्रा महाजन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन नगर निगम अधिकारियों पर नाराज हुई हैं। दीपावली के मौके पर इंदौर की सड़कों की बार-बार खुदाई पर उन्होंने गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि क्या निगम अधिकारियों को नहीं मालूम कि दीपावली का त्योहार है। ऐसे में जब बाजारों में भीड़ होती है तब सड़क खुदाई का काम शुरू कर दिया है। इससे शहर के कितने लोग परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन


महाजन ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि यशवंत रोड शहर का मुख्य मार्ग है। त्योहार के समय में ही सड़क खोद दी गई है। शहर में सड़कों को बार बार क्यों खोदा जा रहा है? क्या यह नहीं हो सकता था कि एक बार खुदाई करने के दौरान ही उससे जुडे़ सभी काम पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि पानी, ड्रेनेज सभी जरूरी हैं लेकिन काम तरीके से होना चाहिए।
विज्ञापन


पूरी जानकारी के बाद काम शुरू करें
महाजन ने साकेत-मनीषपुरी में सड़क खुदाई को लेकर भी निगम अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। महाजन ने कहा कि मैं कोई पॉलिटिकल बात नहीं कर रहीं हूं। बल्कि शहर हित की बात कर रही हूं। क्या अधिकारी इंदौर को नहीं जानते हैं। अगर बाहर के हैं तो विचार करें पूरी जानकारी आने दें फिर काम शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों का बार बार खुदना हमेशा की परेशानी
इंदौर में एक ही सड़क को बार बार खोदा जाता है। इस बात से जनता भी बहुत परेशान है। न सिर्फ पैसों का अपव्यय होता है बल्कि लोग भी परेशान होते हैं। निगम के अधिकारी कई बार सड़क में लाइनें डालना भूल जाते हैं तो कई बार ड्रेनेज चोक आदि की वजह से सड़कें खोदना पड़ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed