फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Five thousand sanitation workers celebrated the festival, residents held brooms and cleaned the city

Indore: पांच हजार सफाईकर्मियों ने त्योहार मनाया, रहवासियों ने झाडू थाम कर किया शहर साफ

Sat, 09 Sep 2023 09:59 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 09 Sep 2023 09:59 AM IST
सार

शनिवार सुबह रहवासी संघों ने अपनी अपनी काॅलोनियों में झाडू लगाई। शहर में डेढ़ सौ से ज्यादा सामाजिक संगठनों ने झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। राजवाड़ा पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक आकाश विजयवर्गीय,ने झाडू लगाकर कचरा साफ किया।

विज्ञापन
Five thousand sanitation workers celebrated the festival, residents held brooms and cleaned the city
मेयर ने लोगों के साथ किया शहर साफ - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

स्वच्छता अब इंदौर की आदत बन चुकी है। रहवासियों को झाडू उठाकर शहर साफ करने में हिचक नहीं होती। इंदौर स्वच्छता के मामले में देश में नंबर वन क्यों है? यह शहरवासियों ने शनिवार को बता दिया। गोगा नवमी के कारणशहर के पांच हजार सफाईकर्मी अवकाश पर थे। इसके बावजूद शहर की सड़कों पर गंदगी नहीं दिखी। शहरवासियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ शहर को एक दिन साफ रखने का बीड़ा उठाया।

विज्ञापन

शनिवार सुबह रहवासी संघों ने अपनी अपनी काॅलोनियों में झाडू लगाई। जनप्रतिनिधियों के साथ रहवासियों ने मंदिरों में, सार्वजनिक उद्यानों में सफाई की। शहर में डेढ़ सौ से ज्यादा सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। राजवाड़ा पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक आकाश विजयवर्गीय, निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने झाडू लगाकर कचरा साफ किया। उनके साथ काफी युवा नजर आए।

विज्ञापन


मेयर ने रहवासियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। युवकों के साथ मेयर ने राजवाड़ा, सराफा, शिव विलास पैलेस, आड़ा बाजार, गोपाल मंदिर वाले हिस्से में सफाई की। सांसद शंकर लालवानी ने एनजीअेा की टीम के साथ पलासिया क्षेत्र में सफाई की। विधायक रमेश मेंदोला, सभापति मुन्नालाल यादव ने पाटनीपुरा और परदेशीपुरा क्षेत्र में सफाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहवासियों ने खुद कचरा डाला

शहर में 800 से ज्यादा वाहन डोर टू डोर कचरा उठाते है। शनिवार को अवकाश होने के कारण वाहनों के साथ कचरा डालने वाले सफाईकर्मी नहीं थे। रहवासी खुद वाहनों तक कचरा लेकर पहुंचे और कचरा व्यवस्थित वाहनों में डालकर उसे ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाया। सुबह 10 बजे तक शहर रोज की तरह साफ दिखने लगा। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने वाल्मिकि समाज के अराध्य गोगा देव के जन्मदिन पर समाजजनों को शुभकामनाएं भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed