फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   First had relations with friends then falsely accused three boys of gangrape

Indore: पहले दोस्तों से संबंध बनाए फिर तीन लड़कों पर गैंगरेप का झूठा आरोप लगाया, पहले भी कर चुकी ब्लैकमेलिंग

Tue, 05 Sep 2023 05:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 05 Sep 2023 05:48 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि लड़की नशे की आदी है और पहले भी ब्लैकमेलिंग कर चुकी है, उसके साथ एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है जो उसे इस काम में मदद करता है। 
 

विज्ञापन
First had relations with friends then falsely accused three boys of gangrape
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को सोमवार रात निपानिया वाइन शॉप के पास झाड़ियों में एक नाबालिक लड़की मिली। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे थाने लाई तो उसने बताया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। जब पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो पता चला कि आरोप झूठे थे। नाबालिग ने पहले अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाए और फिर अन्य लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगा दिया। वह पहले भी ब्लैकमेलिंग के लिए एेसा कर चुकी थी। बताया जा रहा है कि लड़की नशे की आदी है और दोस्तों के साथ मिलकर दूसरों को फंसाती है। 
विज्ञापन


इस तरह लड़कों को फंसाया
टीआई तारेश सोनी ने बताया कि बेकरी गली में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि फैजान, जीतू और राहुल ने उसके साथ कार में रेप किया। फिर कार से उसे उतारकर फरार हो गए। जांच में पता चला कि लड़की  कार में तीन लड़कों के साथ बैठी और कुछ दूर जाकर उतर गई थी। बाद में उसने तीनों लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगा दिया था। 
विज्ञापन


लड़की को भी हिरासत में लिया
डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि आपराधिक साजिश का मामला है। आरोपी लड़की ने अपने साथी हेमंत चोपड़ा और एक अन्य के साथ मिलकर तीन युवकों को फंसाने की साजिश रची थी। लड़की के साथियों पर रेप और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने लड़की के साथ संबंध बनाए थे। लड़की को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने पढ़ाई छोड़ दी थी
पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि लॉकडाउन के चलते उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। परिवार में एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। वही हेमंत चोपड़ा उसे कई बार इसी तरह से ब्लैकमेल करने के लिए रुपए का लालच देता था। इस तरह की घटना में पहले भी वह एक व्यक्ति को फंसा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed