फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   First day of the year: Queues started in Khajrana Ganesh temple in the morning

Mp News: साल का पहला दिन:सुबह लगी खजराना गणेश मंदिर में कतारें

Sun, 01 Jan 2023 10:24 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 01 Jan 2023 10:24 AM IST
सार

नए साल का जश्न इंदौर से भी धूमधाम से मना। कई बड़े होटलों में डीजे पार्टी रखी गई। लोगों ने अपने घरों की छतों पर भी पार्टियां अायोजित की। शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में भी भीड़ रही। साल के पहले दिन बड़ी तादाद में लोग खजराना गणेश मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन
First day of the year: Queues started in Khajrana Ganesh temple in the morning
खजराना गणेश मंदिर में भक्तों का तांता - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में नए साल का पहला दिन कई लोगों ने मंदिरों में जाकर बिताया। रविवार सुबह खजराना गणेश मंदिर सुबह खुल गया था। सुबह से ही मंदिर में कतारें लगने लगी। इसके अलावा रंजीत हनुमान मंदिर पर भी सुबह भक्तों का तांता लगा रहा। इस मंदिर में शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया था।

विज्ञापन

खजराना में चलित दर्शन व्यवस्था

मंदिर प्रबंधन समिति को उम्मीद है कि साल के पहले दिन डेढ़ लाख से ज्यादा लोग दर्शन करेंगे इसलिए चलित दर्शन व्यवस्था रखी गई है। रविवार को किसी भी भक्त को गृर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मंदिर तक आने और जाने के लिए मार्ग की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा बड़े हिस्से में पार्किंग की व्यवस्था भी गई है।

विज्ञापन

100 से ज्यादा वाहन जब्त

31 दिसंबर की रात शराब पीकर वाहन चलाना भी कई लोगों को भारी पड़ गया। अलग-अलग चौराहों पर पुलिस जांच कर रही थी। 100 लोग शराब पीकर वाहन चलाते मिले। उनके वाहन जब्त कर थानों में भेज दिए गए। इसके अलावा दो से अधिक सवारी बैठाकर दो पहिया वाहन चलाने वाले चालकों को भी परेशान होना पड़ा। उनका भी चालान बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल ने रखी नजर

बजरंग दल के कार्यकर्ता रात को मांगलिया के एक निजी स्कूल गए। यहाँ न्यू ईयर पार्टी के आयोजकों को समझाया कि डांस में श्लीलता न हो, इस बात का ध्यान रखा जाए। इसके अलावा सांवेर रोड के एक गार्डन में भी बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed