फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Father brought four children to Indore asking them to visit Barwani and left them abandoned in MY

Indore: बड़वानी से घुमाने का कहकर चार बच्चों को इंदौर लाए पिता और एमवाय में लावारिस छोड़ गए

Mon, 01 May 2023 03:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 01 May 2023 03:42 PM IST
सार

चार बच्चों को एमवाय अस्पताल परिसर से पुलिस को मिले हैै। जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो बच्चे रो रहे थे और बोल रहे थे कि उन्हें पिता वापस लेने नहीं आए। अफसर बच्चों को थाने ले गए।  उन्हें भरपेट खाना खिलाया।

विज्ञापन
Father brought four children to Indore asking them to visit Barwani and left them abandoned in MY
लावारिस बच्चेे पुलिस के साथ। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

एक कलयुगी पिता ने अपने चार बच्चों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में लावारिस छोड़ दिया। पिता बड़वानी से बच्चों को यह कह कर लाया था कि चलो तुमको इंदौर घुमाकर लाता हुं। इंदौर लाकर चारों बच्चों को वह एमवाय अस्पताल में लावारिस छोड़कर चला गया। जाते समय वह एक कंबल भी दे गया। कंबल अेाढ़ कर बच्चे परिसर में बैठे रहे। रात को बच्चों के अस्पताल परिसर मेें होने की सूचना के बाद मौके पर संयोगितागंज पुलिस पहुंची।

विज्ञापन

चार बच्चों को एमवाय अस्पताल परिसर से पुलिस को मिले हैै। जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो बच्चे रो रहे थे अौर बोल रहे थे कि उन्हें पिता वापस लेने नहीं आए। अफसर बच्चों को थाने ले गए। उन्हें भरपेट खाना खिलाया। चारों सुबह से भूखेे थे। इसके बाद फिर चाइल्ड हेल्प लाइन को इसकी सूचना दी। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को बच्चों ने बताया कि वे अपने पिता के साथ इंदौर घुमने के लिए बड़वानी से आए थे। एक बच्चा खुद को बुरहानपुर का निवासी भी बता रहा है।

विज्ञापन

नंबर भी याद नहीं
बच्चों को घर का एड्रेस नहीं पता है और न ही पिता का मोबाइल नंबर याद हैै। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्चों के माता-पिता के नहीं मिलने तक चारों बच्चों को राजकीय बाल सरंक्षण आश्रम में रखा है। उससे पहले बच्चों का मेडिकल चेकअप भी कराया गया। उधर पुलिस ने बच्चों के फोटो बड़वानी पुुलिस को भेजा है। पुलिस को आशका है कि बच्चों के माता-पिता मजदूरी के लिए इंदौर आए होंगे और यहां लावारिस छोड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed