फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Father and sister murdered for not marrying and opposing drug addiction

Indore News: शादी नहीं करने और नशे का विरोध करने पर की थी पिता और बहन की हत्या

Mon, 20 Nov 2023 07:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 20 Nov 2023 07:16 PM IST
सार

पिता और बहन की हत्या का आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर, नहीं मिल रही लोकेशन, पांच दिन पहले गोवा में मिली थी आखिरी लोकेशन। 
 

विज्ञापन
Father and sister murdered for not marrying and opposing drug addiction
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पिता और बहन की हत्या के बाद फरार आरोपी पुल्कित धामन्दे बेखौफ घूम रहा है और पुलिस उसकी लोकेशन भी ट्रेस नहीं कर पा रही है। पांच दिन पहले पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन गोवा में मिली थी जिसके बाद से पुलिस खाली हाथ है। पुलिस को जानकारी मिली है कि शादी नहीं करने और नशे का विरोध करने से वह अपने पिता से नाराज रहता था। इसी बात पर अक्सर उसकी पिता से नोंकझोंक भी होती थी। पुल्कित मेंटल डिसऑर्डर से पीड़ित है। 
विज्ञापन


संयोगिता गंज थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुए डबल मर्डर केस के आरोपी पुल्कित की लोकेशन गोवा में मिली थी। पुलिस ने गोवा क्राइम ब्रांच से संपर्क कर आरोपी की फोटो भी भेजी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इंदौर से जाने के बाद वह दो शहरों में एटीएस से पैसे निकाल चुका है। आरोपी की पहली लोकेशन गुजरात के वडोदरा में मिली थी, जहां पर उसने एटीएम से कुछ रुपए निकाले थे। बैंक से कंफर्मेशन मिलते ही पुलिस वडोदरा पहुंची थी लेकिन आरोपी वहां से भी फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस को आरोपी की लोकेशन गोवा में मिली।
विज्ञापन


रूप बदलने में माहिर है पुल्कित
पुल्कित के बारे में यह भी पता चला है कि वह रूप बदलने में माहिर है। वह कुछ समय पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटकर अपने घर आया था। पिता ही उसे नशा मुक्ति केंद्र से घर लाए थे जबकि मां इस बात के विरोध में थीं और पुल्कित के घर आने पर वह छोटी बेटी को लेकर दूसरे घर रहने चली गईं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
संयोगितागंज पुलिस को 8 नवंबर की शाम को सूचना मिली थी कि नौलखा इलाके के वसुधैव कुटुम्बकम् अपार्टमेंट में रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उसकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस जब मौक पर पहुंची तो बंद फ्लैट में एसबीआई से रिटायर्ड कमल किशोर धामन्दे (76) और उनकी बेटी रमा अरोरा (53) के शव मिले। पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि मृतक के बेटे पुल्कित द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। वो 48 घंटे तक दोनों के शवों के पास ही बैठा रहा। घटना के बाद से वह लापता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed