फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Farmers angry due to low price of wheat in Indore, created ruckus in the market

Indore News: इंदौर में गेहूं की कम कीमत मिलने से किसान नाराज, मंडी में किया हंगामा

Tue, 28 Mar 2023 01:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 28 Mar 2023 01:19 PM IST
सार

लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में किसानों ने जोरदार हंगामा किया। इन दिनों किसान बड़ी मात्रा में गेहूं लेकर मंडी पहुंच रहे है। किसानों से मंडी में व्यापारी कम कीमत पर गेहूं खरीद रहे हैै। मंगलवार सुबह भी यहीं हुआ और किसान नाराज हो उठे।

विज्ञापन
Farmers angry due to low price of wheat in Indore, created ruckus in the market
किसानों ने मंडी मेें किया हंगामा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

 बारिश के कारण गिले हुए गेहूं के सही दाम किसानों को नहीं मिल पा रहा है। मंडियों में इस कारण विवाद की स्थिति पैदा होने लगी है। इंदौर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में किसानों ने मंगलवार को हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि व्यापारी कम कीमत दे रहे है। नाराज किसानों ने मंडी के गेट के सामने नारेबाजी की और फिर सड़कों पर बैठ गए। इससे एमअार-5 मार्ग पर ट्रैफिक बाधित होने लगा। अफसरों की समझाईश के बाद माने और करीब पौन घंटे बाद चक्काजाम समाप्त किया।

विज्ञापन

लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में किसानों ने जोरदार हंगामा किया। इन दिनों किसान बड़ी मात्रा में गेहूं लेकर मंडी पहुंच रहे है। किसानों से मंडी में व्यापारी कम कीमत पर गेहूं खरीद रहे हैै। मंगलवार सुबह भी यहीं हुआ और किसान नाराज हो उठे। उनका कहना था कि कर्ज लेकर हमने खेतों में गेहूं लगाया। उसे वाहनों से मंडी तक लाए है, कम से कम लागत का खर्च तो निकलना चाहिए। जितना हमने फसल लगाने में खर्च किया, उससे कम में कैसे उपज बेच सकते हैै।

विज्ञापन


किसान हंगामा करते हुए एमआर-5 रोड़ पर जमा हो गए। इसके बाद अचानक वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि व्यापारी कम कीमत में गेहूं खरीदकर मुनाफा वसूली कर रहे है । उधर नीलामी में गेहूं खरीदी करने वाले व्यापारियों का कहना है कि गेंहू में नमी और कचरा होने पर कीमत कम मिल रही

विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी बंद

प्रदेश के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों की मंडियों में गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी 31 मार्च तक के लिए रोक दी है। इसकी वजह गेहूं का गीला होना है। किसानों से कहा जा रहा है कि वे गेहूं को सूखा कर लाए। आपको बता देे कि प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और अेाले की वजह से 20 से लेकर 25 प्रतिशत तक गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। बारिश मेें भीगने से गेहूं का रंग फीका पड़ गया है और मंडियों में भी नमी वाला गेहूं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed