फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Factory worker killed in blast, body thrown on railway track to show accident

Indore: फैक्ट्री में ब्लास्ट से हुई कर्मचारी की मौत, हादसा दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रेक पर फेंका

Fri, 04 Aug 2023 02:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 04 Aug 2023 02:57 PM IST
सार

 पुलिस को जांच में मशीन पर जले हुए प्लास्टिक के निशान मिले। यह भी पता चला कि  प्रेशर ज्यादा होने से मशीन में ब्लास्ट हुआ। इससे मशीन से जलता हुआ वेस्ट मटेरियल बाहर की तरफ तेजी से निकला था। जिसकी चपेट में कर्मचारी आ गया था।

विज्ञापन
Factory worker killed in blast, body thrown on railway track to show accident
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के सुखलिया ग्राम क्षेत्र में 1 अगस्त को रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहले पुलिस ने सुलझा ली है । शव एक फैक्ट्री के कर्मचारी का था। मालिक और उसके बेटे ने ही शव को हादसा दिखाने के लिए रेलवे ट्रेक के पास फेंका था। कर्मचारी की मौत फैैक्ट्री में विस्फोट से हुई थी।

विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला कि सांवेर रोड इंडस्ट्रियल एरिया की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में तीन दिन पहले ब्लास्ट हुआ था। इसमें युवक ने अपनी जान गंवा दी। फैक्ट्री मालिक डर गया और कर्मचारी की मौत को हादसा दर्शाने के लिए फैक्ट्री मालिक ने बेटे और कर्मचारी की मदद से शव को रेलवे ट्रैक पर फेेंक दिया। जब कर्मचारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें जलने के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने जांच दूसरे एंगल पर शुरू की और मामले का खुलासा हो गया।

विज्ञापन

बाणगंगा पुलिस के अनुसार मुताबिक प्रद्युमन पाल पिता बल्लू पाल निवासी जगन्नाथ नगर की मौत के फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण हुई थी। पुलिस ने हादसा छुपाने और शव को फेंकने के मामले में हरीश चौहान पिता नानूराम चौहान निवासी सूरजनगर, विवेक पिता हरीश चौहान और गोपाल पिता तूफान सिंह अहिरवार निवासी ग्राम सुखलिया को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को तीन दिन पहले रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए अरबिंदो अस्पताल भेजा गया था। रिपोर्ट में बताया गया कि शव पर जलने के निशान है। हादसा मानकर चल रही पुलिस ने जांच दूसरी दिशा की तरफ मोड़ी और मृतक प्रद्युमन की फैक्ट्री तक पहुंची। फैक्ट्री में प्लास्टिक गत्ते बनाए जाते है।



पुलिस को जांच में मशीन पर जले हुए प्लास्टिक के निशान मिले। यह भी पता चला कि प्रेशर ज्यादा होने से मशीन में ब्लास्ट हुआ। इससे मशीन से जलता हुआ। वेस्ट मटेरियल बाहर की तरफ तेजी से निकला था। जिसकी चपेट में कर्मचारी आ गया था।इसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री मालिक हरीश चौहान से सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed