{"_id":"64f56c726a590dc7b20d3e05","slug":"extra-marital-affairs-wife-cheating-husband-marriage-news-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: शादी के पांच महीने बाद पति ने की आत्महत्या, लिखा... एक जन्म खत्म, 6 जन्म करूंगा तेरा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: शादी के पांच महीने बाद पति ने की आत्महत्या, लिखा... एक जन्म खत्म, 6 जन्म करूंगा तेरा इंतजार
Mon, 04 Sep 2023 11:04 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:04 AM IST
सार
सोमवार को तलाक होने वाला था, रविवार को पत्नी ने फोन कर कहा कि तलाक नहीं लेना चाहती, इसके बाद पति husband ने रविवार रात में ही फांसी लगा ली।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
पत्नी से दूर होने के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामला इंदौर के लसूड़िया का है। रविवार देर रात मां ने अपने बेटे को फंदे पर लटका हुआ देखा। पांच महीने पहले उसकी शादी marriage हुई थी और झगड़े के बाद पत्नी मायके में रह रही थी। लड़के के परिजन का कहना है कि वह गांव के किसी अन्य लड़के से बात करती थी। यह बात पति husband को पता चलने के बाद दोनों के बीच तलाक की बात आई थी। तलाक पर दोनों परिवारों की सहमति बन गई थी लेकिन तभी लड़की ने लड़के को तलाक देने से मना कर दिया इसके बाद लड़के ने आत्महत्या कर ली।
पत्नी गांव के किसी दूसरे लड़के से करती थी बात
लसूड़िया पुलिस ने बताया कि मृतक नितेश (21) पुत्र विलास मंसौरे निवासी मालवा कॉलेज परिसर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। रिश्तेदार ने बताया कि पांच माह पहले ही नितेश की बेरिया ग्राम कन्नौद के पास शिवानी से शादी हुई। शादी के बाद नितेश को पता चला कि शिवानी गांव के किसी अन्य लड़के से बात करती है। इसके बाद दोनों की दूरियां बढ़ गई।
तलाक पर बन गई थी सहमति
दोनों के बीच दूरियां बढ़ने पर पत्नी ने नितेश पर तलाक का दबाव बनाया और इस पर दोनों परिवारों की सहमति भी हो गई। सोमवार को कन्नौद से तलाक लिए जाने की बात तय हुई। रविवार रात में शिवानी ने 8 बजे नितेश को कॉल किया ओर कहा कि अभी तलाक नहीं लेना है जन्माअष्टमी के बाद इस बारे में बात करेंगे। नितेश ने अपनी पत्नी को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद नितेश कमरे में गया और रविवार रात में ही उसने फांसी लगा ली। जान देने के पहले उसने अपने मोबाइल पर एक 10 सेकंड का स्टेट्स भी लगाया। इसमें उसने कहा कि एक जन्म का सफर समाप्त हुआ, बाकी छह जन्म तेरा इंतजार रहेगा।