{"_id":"63babbcae5c97c0d472becc2","slug":"external-affairs-minister-s-jaishankar-ate-gundi-paan-of-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pravasi Bharatiya Sammelan: विदेश मंत्री जयशंकर पहुंचे 56 दुकान, गुंडी पान खाया, लिया व्यंजनों का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pravasi Bharatiya Sammelan: विदेश मंत्री जयशंकर पहुंचे 56 दुकान, गुंडी पान खाया, लिया व्यंजनों का लुत्फ
Sun, 08 Jan 2023 09:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला इंदौर
अमर उजाला इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 08 Jan 2023 09:54 PM IST
सार
अन्नपूर्णा पान भंडार के संचालक ने कहा कि उनकी यह दुकान 1984 संचालित है और इसकी खासियत गोल्ड पान है।
विज्ञापन
जयशंकर ने पान की तारीफ करते हुए उसे अनूठा बताया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेने आए विदेश मंत्री भी शहर की मेहमाननवाजी के कायल हो गए। उन्होंने 56 दुकान पर जाकर स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया। फिर गुंडी पान भी खाया और जमकर तारीफ भी की। युवा प्रवासी भारतीयों से कहा कि इंदौर सबसे स्वच्छ शहर तो है ही, यहां के लोगों का दिल भी बहुत बड़ा है। मैं खुद 56 दुकान गया था। वहां आपमें से कुछ लोगों को मिला भी था। अगर कोई नहीं गया है तो वहां जरूर जाइयेगा। इसका एक वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
प्रवासी भारतीयों के स्वागत के लिए इंदौर की 56 दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। देर रात तक दुकानें उनके स्वागत के लिए खुली हुई हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर एवं अन्य प्रवासी भारतीय शनिवार रात को 56 दुकान पहुंचे। वहां दो-तीन स्थानों पर व्यंजनों का लुत्फ उठाया। वह विजय चाट हाउस भी गए, जो अपने लजीज कचोरी-समोसे और पेटीस के लिए जाना जाता है। फिर अन्नपूर्णा पान भंडार पर पहुंचे। गुंडी पान खाने के बाद जयशंकर ने पान की तारीफ करते हुए उसे अनूठा बताया। अन्नपूर्णा पान भंडार के संचालक ने बताया कि रात 10 बजे पान की दुकान पर जयशंकर भी चकित रह गए जब उन्होंने अपने साथियों को वहां देखा। उन्होंने भी पान लगाने के लिए कहा। दुकान संचालक ने विदेश मंत्री को स्पेशल गुंडी पान बनाकर खिलाया। जिसके स्वाद की सराहना करने से जयशंकर खुद को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन
सोने की परत वाला पान है बेहद खास
अन्नपूर्णा पान भंडार के संचालक ने कहा कि उनकी यह दुकान 1984 संचालित है और इसकी खासियत गोल्ड पान है। इस पर सोने का वर्क चढ़ा होता है। उन्होंने कहा कि इंदौर में लोग पान के शौकीन हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों के लिए उन्होंने अलग-अलग तरह के पान की श्रृंखला बनाई है जिनमें 8 तरह की चटनी और गुलकंद के पान शामिल हैं।
विज्ञापन
युवा प्रवासी भारतीयों के बीच की तारीफ
रविवार को युवा प्रवासी भारतीयों के बीच जयशंकर ने इंदौर और यहां की मेहमाननवाजी की तारीफ में कसीदें पढ़े। उन्होंने कहा कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर तो है ही यहां के लोगों की मेहमाननवाजी उससे भी बढ़कर है। यहां के लोगों के दिल बहुत बड़े हैं। मैंने खुद 56 दुकान पर इसका अनुभव किया। वहां कुछ लोगों से मुलाकात भी हुई थी। मैं कहना चाहूंगा कि जो वहां नहीं गए हैं, जरूर जाएं।
