फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Explosion in blood bank of MYH Indore, six injured including medical students

Indore News: इंदौर के एमवाय अस्पताल की ब्लड बैंक में धमाका, चिकित्सा छात्राओं समेत छह घायल

Wed, 11 Jan 2023 06:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 11 Jan 2023 06:33 PM IST
सार

इंदौर के एमवाय अस्पताल के ब्लड बैंक में बुधवार शाम को ब्लास्ट हो गया। रिपेयरिंग के दौरान एजिटेटर मशीन के एसी का कंप्रेसर फट गया। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों समेत छह से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें मेडिकल छात्राएं भी शामिल बताई जा रही हैं।

विज्ञापन
Explosion in blood bank of MYH Indore, six injured including medical students
एमवाय अस्पताल इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश व इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंतराव होलकर चिकित्सालय (MYअस्पताल) के ब्लड बैंक में धमाका हुआ है। इसमें कुछ मेडिकल छात्राओं समेत छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


इंदौर के एमवाय अस्पताल के ब्लड बैंक में बुधवार शाम को ब्लास्ट हो गया। रिपेयरिंग के दौरान एजिटेटर मशीन के एसी का कंप्रेसर फट गया। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों समेत छह से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें मेडिकल छात्राएं भी शामिल बताई जा रही हैं।घटना के वक्त एमवाय अस्पताल के ब्लडबैंक में कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन


अचानक विस्फोट होने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इससे घबराकर कुछ मेडिकल छात्राएं बेसुध भी हो गईं। कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि ब्लडबैंक में लगा कांच का दरवाजा भी टूट गया। वहां रखी मशीनों के अलावा अन्य सामान में भी टूट-फूट हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल होने वालों में लाला राम पटेल (45), तिशा (19), तन्नू शर्मा (19), सुमित (27), योगेश पंवार (30) और रतन दीप रावत (72) शामिल हैं। एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर ने कहा कि ऑक्सीजन भरते समय कम्प्रेसर फटा है। कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। एक कर्मचारी को मामूली चोट आई है। उसका भी उपचार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed