फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Eurasian Group meeting begins in Indore

Indore News: यूरेशियन ग्रुप की बैठक शुरू, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- साइबर क्राइम देश के लिए चुनौती

Mon, 25 Nov 2024 11:28 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 25 Nov 2024 11:28 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में आज से पांच दिनी यूरेशियन ग्रुप प्लेनरी और वर्किंग ग्रुप मीटिंग हो रही है। इसके लिए सुबह से ही डेलिगेट्स के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मीटिंग शुरू हो गयी है, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
Eurasian Group meeting begins in Indore
यूरेशियन ग्रुप की बैठक शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूरेशियन ग्रुप की अंतर्राष्ट्रीय बैठक सोमवार को इंदौर में शुरू हुई। इस बैठक में 25 देशों के 200 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग ले रहे है। बैठक सुबह 9 बजे शुरू हुई। मेहमानों का स्वागत मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेयर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी ने किया। इस बैठक का उद्देश्य आतंकवाद के लिए होने वाली फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अपराधों की रोकथाम को लेकर सभी देशों की कारगर रणनीति बनाना है। बैठक में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि साइबर अपराध देश के लिए बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन


अब अपराधी किसी भी देश में बैठकर अपराध को अंजाम दे सकता है। आतंकवादी भी इसे अपना रहे हैं। साइबर अपराध करने वाला अपराधी पुलिस से ज्यादा स्मार्ट है। इन अपराधियों से निपटने के लिए कारगर रणनीति जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत देश धीरे-धीरे ताकतवर बन रहा है। भारत हमेशा शांति के प्रयास करता है और आगे भी करता रहेगा।
विज्ञापन


सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि आतंकवाद के लिए होने वाली फंडिंग उसकी रीढ़ है। सभी देशों को मिलकर आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए फंडिंग पर अंकुश लगाना होगा। इससे ही आतंकवाद कमजोर होना। भारत ने भी इसके लिए काफी प्रयास किए है। आतंकवादी नकली करेंसी चला कर देशों की अर्थव्यवस्था भी कमजोर करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर को इस बैठक की मेजबानी का अवसर मिला है। इंदौर इस देश का सबसे साफ शहर तो है साथ में देश की नंबर वन स्मार्ट सिटी भी है। इंदौर ग्रीन एनर्जी को भी बढ़ावा दे रहा है। स्वागत सत्र के बाद अलग अलग देशों से आए प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed