फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Election History: Assembly elections do not affect Lok Sabha elections, results are not the same

Election History: विधानसभा चुनाव का प्रभाव लोकसभा चुनावों पर नहीं पड़ता, नहीं रहे एक जैसे नतीजे

Thu, 28 Mar 2024 02:42 PM IST
दिनेश शर्मा कमलेश सेन
कमलेश सेन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 02:42 PM IST
सार

प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव थोड़े ही अंतर से हुए, पर मतदाता का मानस जो विधानसभा चुनाव में रहता है, वह लोकसभा चुनाव में अलग रहता है।

विज्ञापन
Election History: Assembly elections do not affect Lok Sabha elections, results are not the same
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 2023 के नवंबर-दिसंबर में ही लोकसभा के चुनाव हुए हैं। इसके करीब छह माह बाद ही लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो गया है। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत और आधे से अधिक मत प्राप्त हुए, वहीं महिलाओं द्वारा रेकॉर्ड तोड़ मतदान ने भी सबका ध्यान आकर्षित किया था। पूर्व में भी प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव थोड़े ही अंतर से हुए, पर मतदाता का मानस जो विधानसभा चुनाव में रहता है, वह लोकसभा चुनाव में अलग रहता है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2003 में भाजपा को प्रदेश में हुए कुल मतदान में से 42.50 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे, वहीं 2004 में लोकसभा चुनाव में 48.13 प्रतिशत मत मिले। जबकि कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में 31.61 और लोकसभा में 34.6 प्रतिशत मत मिले थे, यानि विधानसभा से करीब तीन प्रतिशत ज्यादा मत लोकसभा में मिले थे।
विज्ञापन


इसी तरह 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 37.64 और 2009 के लोकसभा चुनाव में 43.45 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा को विधानसभा के मुकाबले लोकसभा में 5.81 प्रतिशत मत अधिक प्राप्त हुए थे, वहीं कांग्रेस को विधानसभा में 32. 96 प्रतिशत और लोकसभा में 40.14 प्रतिशत मत मिले यानि कांग्रेस को भी विधानसभा के मुकाबले 7.18 प्रतिशत मत अधिक मिले थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश में 16 और कांग्रेस को 12 स्थानों पर विजय हासिल हुई थी। एक स्थान पर बसपा का उम्मीदवार विजय रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 41.02 प्रतिशत मत और लोकसभा चुनाव 2019 में 58 प्रतिशत मतों के साथ प्रदेश की 29 में 28 लोकसभा सीटों पर विजय मिली थी, जबकि विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता प्राप्त नहीं हुई थी। इस वर्ष विधानसभा के मुकाबले भाजपा को लोकसभा में प्रदेश में करीब 17 प्रतिशत अधिक मत मिले थे। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव 2018 में 40.89 और लोकसभा चुनाव में 34.50 प्रतिशत मत मिले थे। जाहिर है कांग्रेस को लोकसभा में विधानसभा के मुकाबले 6.39 प्रतिशत मत कम मिले थे। जबकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से 0.13 प्रतिशत मत ही कम मिले थे। इसलिए उक्त आंकड़ों से जाहिर होता है कि जो विधानसभा चुनाव में परिणाम आता है उससे भिन्न लोकसभा चुनाव में आता है।


2023 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48.55 प्रतिशत मत मिले, जबकि कांग्रेस को 40.40 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। सवाल यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में क्या यही पिछले चार चुनावों का परिदृश्य देखने को मिलेगा, यह तो 4 जून को होने वाली लोकसभा मतगणना से ही पता चलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed