फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Election battle will be held in Indore, Amit Shah, Kamal Nath and Kanhaiya will be in the city on the same day

MP Politics: इंदौर में बजेगी चुनावी रणभेरी, एक ही दिन शहर में रहेंगे अमित शाह, कमलनाथ और कन्हैया

Thu, 27 Jul 2023 04:51 PM IST
Arvind Tiwari अरविंद तिवारी
Updated Thu, 27 Jul 2023 04:51 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इंदौर में 30 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और युवा चेहरा कन्हैया कुमार अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 
 

विज्ञापन
Election battle will be held in Indore, Amit Shah, Kamal Nath and Kanhaiya will be in the city on the same day
इंदौर में 30 जुलाई को अमित शाह, मलनाथ और कन्हैया कुमार रहेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल में मध्य प्रदेश के नेताओं की लगाम कसने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री और विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की कमान संभालने वाले अमित शाह रविवार यानी 30 जुलाई को बूथ कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। उनका मकसद कार्यकर्ताओं को संदेश देना है कि हम सिर्फ नेताओं के भरोसे नहीं हैं। चुनाव जिताने की असली ताकत कार्यकर्ता होते हैं। मध्यप्रदेश में मैदानी कार्यकर्ताओं का प्रदेश के बड़े नेताओं से नाराज होने का फीडबैक लगातार केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच रहा है। इसी के बाद दिल्ली के नेताओं की प्रदेश में सक्रियता बढ़ी है। 
विज्ञापन

    
रविवार को ही इंदौर में कांग्रेस का भी बड़ा आयोजन है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कमलनाथ आदिवासी महापंचायत के माध्यम से आदिवासी युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कमलनाथ महिला कांग्रेस के आयोजन में भी शामिल होंगे। विधायक संजय शुक्ला के रुद्राभिषेक आयोजन में भी अनुष्ठान करेंगे। 
विज्ञापन

    
मालवा-निमाड़ से होना है सत्ता का फैसला
हर बार की तरह इस बार भी मध्य प्रदेश की सत्ता का फैसला मालवा-निमाड़ से ही होना है। यही कारण है कि यहां की 66 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस की नजर है। दोनों पार्टियां यहां चुनावी बाजी को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। पहले तय हुआ था कि शाह 30 जुलाई को उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद पार्टी के बड़े आयोजन में शामिल होंगे। बुधवार को भोपाल में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से चर्चा के बाद कार्यक्रम में बदलाव हुआ। यह तय हुआ कि उज्जैन के बजाय इंदौर में कार्यक्रम रखा जाए। यहां पर शाह बूथ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। गुरुवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी की। बाद में वे जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ बैठे और इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

    

Election battle will be held in Indore, Amit Shah, Kamal Nath and Kanhaiya will be in the city on the same day
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
कैलाश विजयवर्गीय के क्षेत्र में होगा आयोजन
बूथ कार्यकर्ताओं का आयोजन इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो यानी कैलाश विजयवर्गीय के प्रभाव वाले क्षेत्र के कनकेश्वरी गरबा ग्राउंड पर होगा। इसकी कमान खुद विजयवर्गीय ने संभाल ली है। विजयवर्गीय इसी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे हैं। अभी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व उनके समर्थक रमेश मेंदोला करते हैं। संभावना यह है कि विधानसभा चुनाव में यहां से कैलाश के बेटे आकाश विजयवर्गीय को टिकट मिले, जो फिलहाल इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन से विधायक हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में इंदौर-उज्जैन संभाग की आदिवासी सीटों पर भाजपा का प्रदर्शन फीका रहा था। कांग्रेस को अपेक्षा से अधिक सफलता मिली थी। भाजपा ने मालवा-निमाड़ की कमान कैलाश विजयवर्गीय को सौंपी है, जिनका पूरे क्षेत्र में अच्छा दखल है। 
    
कांग्रेस की आदिवासी महापंचायत
कमलनाथ भी रविवार को ही इसी विधानसभा क्षेत्र के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आदिवासी महापंचायत में शामिल होंगे। कांग्रेस का लक्ष्य इस पंचायत के लिए पांच हजार से ज्यादा युवाओं को एकत्र करने का है। कमलनाथ उनसे सीधा संवाद करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पैनल में शामिल कन्हैया कुमार भी आदिवासी युवाओं से रूबरू होंगे। कांग्रेस ने यह आयोजन मालवा-निमाड़ की आदिवासी सीटों को फोकस करते हुए रखा है। इसमें इंदौर-उज्जैन संभाग के हर विधानसभा क्षेत्र से आदिवासी युवा शामिल होंगे। 

कांग्रेस ने दी क्षेत्रवार जिम्मेदारी
कांग्रेस ने मालवा-निमाड़ का समीकरण साधने के लिए अलग-अलग क्षेत्रवार जिम्मेदारी तय की है। खुद कमलनाथ यहां बढ़त हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंके हैं। प्रदेश कांग्रेस के दो पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और अरुण यादव के साथ ही सज्जनसिंह वर्मा, डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ जैसे पार्टी के दिग्गज भी यहां सक्रिय हैं। भूरिया और उनके बेटे प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया आदिवासी सीटों पर मेहनत कर रहे हैं, तो यादव का निमाड़ पर फोकस है। दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह इंदौर और उज्जैन के समीकरण को साधने में लगे हैं। विधानसभा चुनाव तक कन्हैया कुमार भी मालवा-निमाड़ की आदिवासी सीटों पर सक्रिय रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed