फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Eight-year-old girl died after falling into the pond of the house

Indore News: घर की हौज में गिरी आठ साल की बच्ची की मौत, ढक्कन लगाना भूल गई थी मां

Tue, 09 May 2023 12:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 09 May 2023 12:57 PM IST
सार

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके के चित्रकूट नगर की घटना, पिता काम पर गए थे, बेटी नहीं दिखी तो मां ने ढूंढना शुरू किया, तब घटना का पता चला 
 

विज्ञापन
Eight-year-old girl died after falling into the pond of the house
तनिषा पंवार - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके के चित्रकूट नगर में रहने वाली तनिषा पंवार (8 साल) अपने घर की पानी की हौज में गिर गई। ढक्कन खुला होने की वजह से वह हौज में गिरी थी। इसके बाद जब वह बहुत देर तक नहीं दिखी तो मां ने उसे ढूंढना शुरू किया। पिता रोहित पंवार इस दौरान घर पर नहीं थे। पड़ोसियों ने हौज में झांककर देखा तो बच्ची पानी में औंधे मुंह गिरी हुई थी। जिसे सभी ने मिलकर तत्काल बाहर निकाला। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका ट्रीटमेंट शुरू किया तो उसे ऑक्सीजन की कमी हो गई थी और लंग्स में पानी भर गया था। डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर इमरजेंसी ट्रीटमेंट शुरू किया। इस दौरान उसे 6 घंटे तक वेंटीलेटर पर भी रखा लेकिन सोमवार देर शाम उसकी मौत हो गई। तनिषा अभी दूसरी क्लास में पढ़ाई करती थी। परिवार मूल रूप से कम्पेल के पास पिपलदा का रहने वाला है। करीब डेढ़ साल पहले ही उन्होंने जमीन लेकर मकान बनाया था।
विज्ञापन


ढक्कन लगाना भूल गई थी मां
बताया जाता है कि हादसे के ठीक पहले नल में पानी आया था। मां ने पानी भरने के लिए हौज का ढक्कन खोला था लेकिन पानी भरने के बाद किसी ने उसे बंद नहीं किया। इसी दौरान वहां खेल रही तनिषा पैर फिसलने से हौज में डूब गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed