फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ED raids land mafia Surendra Sanghvi, Deepak Madda's office, bungalow

Indore: ED के छापे के बाद भूमाफिया सुरेंद्र संघवी और पुत्र प्रतीक हिरासत में, मद्दा के ठिकानों की भी जांच

Thu, 11 May 2023 09:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 11 May 2023 09:51 PM IST
सार

गुरुवार सुबह ईडी की टीम सुरेंद्र संघवी  के दफ्तर, बंगले और अन्य ठिकानों पर छापा मारने टीम पहुंची। संघवी के साथी दीपक मद्दा के घर पर टीम जांच के लिए पहुंची। कांग्रेस नेता पंकज संघवी के बड़े भाई सुरेंद्र संघवी का जमीनों का कारोबार हैै।

विज्ञापन
ED raids land mafia Surendra Sanghvi, Deepak Madda's office, bungalow
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के भूमाफिया सुरेंद्र संघवी और दीपक मद्दा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को छापा मारा। ईडी ने आरंभिक जांच के बाद पूछताछ के लिए सुरेंद्र संघवी व उसके पुत्र प्रतीक संघवी को हिरासत में ले लिया। मद्दा पहले से ही जेल में है। 

विज्ञापन


संघवी अयोध्यापुरी जमीन घोटाले का मुख्य आरोपी है और दो साल पहले पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घर पर छापा मारा था। तब प्रशासन ने संघवी के खिलाफ जमीन घोटाले को लेकर छह प्रकरण दर्ज कराए थे। तब ईडी को भी जमीन और घोटाले में काली कमाई की लिंक मिली थी और अफसरों ने घोटाले से जुड़ी फाइल भी मंगाई थी। माना जा रहा है कि जमीन घोटाले से जुड़े मामले में संघवी और दीपक मद्दा के यहां ईडी की टीम जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह ईडी की टीम सुरेंद्र संघवी के दफ्तर, बंगले और अन्य ठिकानों पर छापा मारने पहुंची। संघवी के साथ दीपक मद्दा भी ईडी के निशाने पर हैं। फिलहाल दीपक मद्दा जेल में है। ईडी के अफसर जमीन के दस्तावेजों के अलावा बैकों में जमा राशि, परिवार के लोगों के नाम पर खरीदी गई जमीन की जानकारी भी खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीनों के बड़े कारोबारी
कांग्रेस नेता पंकज संघवी के बड़े भाई सुरेंद्र संघवी का जमीनों का कारोबार है। जमीन कारोबार में मनी लांड्रिंग के सबूत मिलने के बाद ईडी ने ठिकानों पर छापा माकर सबूत इकट्ठा किए। छापे में बायपास और ग्रामीण क्षेेत्रों की जमीनों से जुड़े दस्तावेज मिले है। अब अफसर सुरेंद्र और उसके साथियों से पूछताछ करेंगे। संघवी परिवार ने 25 साल पहले एलआईजी चौराहे पर अवैध रूप से विशाल राज टॉवर भी बना दिया था, जो कांग्रेस शासनकाल में विस्फोट लगाकर उड़ाई गई थी।


करोड़ों को लेने-देन होता था आपस में
भूमाफिया सुरेंद्र संघवी, दीपक मद्दा व अन्य का जमीनों के मामले में गठजोड़ है। इन लोगों ने पुष्पविहार, अयोध्यापुरी व सहकारी संस्थाअेां की जमीनें सस्ते दामों पर खरीदी। हीना पैलेस काॅलोनी में भी संघवी और मद्दा ने करोड़ों के खेल किए। उनके साथ भूमाफिया बब्बू-छब्बू का नाम भी तब आया था। इन भूमाफियाओं को आपस में करोड़ों का लेन-देन होता था। दो साल पहले सुरेंद्र के अलावा उसके बेटे प्रतीक और दीपक मद्दा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस भी दर्ज हो चुका है। दीपक लंबे समय से फरार चल रहा था। चार माह पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed