फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ed raid congress indore news

Indore News: ईडी ने गोलू को छोड़ा, रडार पर अब दोस्त और रिश्तेदार

Wed, 18 Dec 2024 08:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 18 Dec 2024 08:05 PM IST
सार

Indore News: कांग्रेस नेता गोलू से जुड़े तरुण श्रीवास्तव के घर सर्चिंग के दौरान एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
ed raid congress indore news
कांग्रेस नेता गोलू राहुल गांधी के साथ। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में कांग्रेस नेता विशाल (गोलू) अग्निहोत्री और उनके करीबी लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई जारी है। पिछले आठ दिनों से लगातार 24 अलग-अलग ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। अब तक लगभग ₹4.5 करोड़ नकद बरामद किए जा चुके हैं, जबकि सोने-चांदी और अन्य मूल्यवान वस्तुओं का आकलन किया जा रहा है। इस कार्रवाई में अवैध हथियार भी मिले हैं। लसूड़िया इलाके की सिंगापुर टाउनशिप में कांग्रेस नेता से जुड़े तरुण श्रीवास्तव के घर सर्चिंग के दौरान एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। कांग्रेस नेता गोलू (विशाल) अग्निहोत्री के अलावा इंदौर के ही विपुल अग्रवाल और तरुण श्रीवास्तव सहित 24 स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। ईडी ने पूछताछ के बाद गोलू को बुधवार शाम को छोड़ दिया लेकिन परिचितों से पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन

निवेश की जांच
सूत्रों के अनुसार, गोलू अग्निहोत्री खुद की क्रिप्टो करेंसी लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे और दुबई में कई फर्जी कंपनियां रजिस्टर कराई थीं, जिन्हें उन्होंने अपने कर्मचारियों और परिचितों के नाम पर बनाया था। जांच के दौरान ईडी ने उनके लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा, उनकी दुबई यात्रा और निवेश की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बैटिंग एप से जुड़े मामले में फंसे हैं गोलू
ईडी की अहमदाबाद टीम ने क्रिकेट सट्टेबाजी को लेकर दिल्ली, मुंबई और पुणे में 10 से 12 दिसंबर तक 21 ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की थी। ये कार्रवाई “Magicwin” क्रिकेट बैटिंग साइट से जुड़ी थी। इस साइट के कर्ताधर्ता पाकिस्तान से हैं और इसे भारत के लोग दुबई में बैठकर संचालित करते हैं। इस छापे में मिले लिंक और सबूतों के बाद ही ईडी की टीम ने इंदौर में गोलू अग्निहोत्री को पकड़ा है। साथ ही उसके साथी विपुल अग्रवाल, तरुण श्रीवास्तव के यहां भी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और भाई से भी पूछताछ
तरुण श्रीवास्तव के खिलाफ भी गंभीर आरोप हैं, जिनमें फेमा उल्लंघन, हवाला, और डिब्बा कारोबार शामिल हैं। फिलहाल वह मुंबई में हैं, जबकि उनकी पत्नी और भाई से पूछताछ हो रही है। वहीं, अन्य ठिकानों पर भी ईडी की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान कई शेल कंपनियों के दस्तावेज बरामद किए हैं।

पांच साल का रिकार्ड खंगाला
सूत्रों का कहना है कि ईडी गोलू के पांच साल के वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है और उनके मुंबई, पुणे और दुबई स्थित ऑफिसों और संपत्तियों का ब्योरा खंगाल रही है। इन संपत्तियों में निवेश कहां से और कैसे हुआ, इसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और गोलू के करीबियों को भी जांच के घेरे में लिया जा सकता है।

कई दिनों से ईडी रख रही थी नजर
यह भी सामने आया है कि ईडी पिछले छह महीनों से गोलू अग्निहोत्री की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त अधिकारी भी इंदौर पहुंच चुके हैं और कार्रवाई आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed