फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Eco system disturbed due to construction work in the forests of Uday Nagar, Choral, tigers, leopards active in

Indore: उदय नगर, चोरल के जंगलों में निर्माण कार्य से गड़बड़ाया ईको सिस्टम, बाघ,तेंदुए महू के जंगलों में सक्रिय

Tue, 11 Jul 2023 09:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 11 Jul 2023 09:22 PM IST
सार

महू के समीप बड़गोंदा में मंगवार सुबह फिर बाघ नजर आया। कुछ ग्रामीणों ने बाघ का वीडियो भी बनाया। बाघ नखेेरी नदी के समीप बालाजी मंदिर के पास नजर आया है। चार दिन पहले बड़गोंदा नर्सरी में बाघ आया था।  

विज्ञापन
Eco system disturbed due to construction work in the forests of Uday Nagar, Choral, tigers, leopards active in
बड़गोंदा क्षेत्र मेें बाघ लगातर नजर आ रहा है। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इस साल महू और मानपुर के आसपास बाघ और तेंदुए लगातार देखे जा रहे है। बाघ ने दस से ज्यादा पशुअेां का शिकार किया है और एक वृद्ध की भी जान ले ली। यह पहला मौका है जब बाघ का मूवमेंट महू के आसपास देखा जा रहा है,जबकि पहले बाघ और तेंदुए देवास, उदयनगर के जंगलों में होते थे।

विज्ञापन


वन्य प्राणी विशेषज्ञ मानते है कि देवास और उदयनगर तरफ नर्मदा-कालीसिंध प्रोजेक्ट की पाईप लाइन बिछाई जा रही है। इंदौर इच्छापुर प्रोजेक्ट के लिए 9 हजार पेड़ काटे जाने की अनुमति मिली है। तीन हजार पेड़ काटे जा चुके है। सुरंगों के निर्माण के लिए भी ब्लास्ट हो रहे है। इन कामों से वन्य प्राणियों को दूसरे जंगलों की तरफ जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वन्य प्राणी विशेषज्ञ अजय गढ़ीकर कहते है कि आसान शिकार की तलाश में बाघ और तेंदुए महू, मानपुर के आबादी क्षेत्रों की तरफ जा रहे है।तेंदुए तो वैसे ही गांवों के किनारे अक्सर रहते है, लेकिन बाघ की 55 दिन से महू में लगातार मौजूदगी बनी हुई है।

विज्ञापन

बड़गोंदा में फिर दिखा बाघ

महू के समीप बड़गोंदा में मंगवार सुबह फिर बाघ नजर आया। कुछ ग्रामीणों ने बाघ का वीडियो भी बनाया। बाघ नखेेरी नदी के समीप बालाजी मंदिर के पास नजर आया है। चार दिन पहले बड़गोंदा नर्सरी में बाघ पहुंचा था। चौकीदार का बाघ से 50 फीट की दूरी पर साामना हुआ। बाघ को देखते ही चौकीदार स्कूटर लेकर भागा और अफसरों को बाघ केे नर्सरी में होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed