फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Dumper tramples family going on bike on bypass, three including four-year-old girl killed

Indore News:बायपास पर डंपर ने बाइक पर जा रहे परिवार को रौंदा, दो की मौत

Sat, 11 Feb 2023 06:47 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 11 Feb 2023 06:47 AM IST
सार

इंदौर के बायपास पर सड़क दुर्घटना में  पति पत्नी की मौत हो गई। तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक पर जा रहे पति-पत्नी को टक्कर मारी थी। उनकी गोद में बच्ची  भी थी, जो घायल हो गई।

विज्ञापन
Dumper tramples family going on bike on bypass, three including four-year-old girl killed
बायपास पर सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

 

विज्ञापन

इंदौर में बायपास पर शुक्रवार को तेज गति से जा रहे एक डंपर ने बाइक सवार दंपती व चार साल की बच्ची को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में खजराना की तरफ जा रहे दंपती की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार हादसा बायपास पर झलारिया जंक्शन के नजदीक हुआ। डंपर राऊ की तरफ से आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डंपर की गति काफी तेज थी। बाइक सवार दूसरे वाहन को ओवरटेक कर रहा था। तभी सामने से आ रहा डंपर चालक गति को नियंत्रित नहीं कर सका और डंपर का अगला हिस्सा बाइक से टकरा गया। इसके बाद बाइक सवार दंपती और उनकी चार साल की बेटी उछल कर सड़क पर गिर गए और डंपर उन्हें रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। पति-पत्नी के सिर, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं, उनका काफी खून बह गया था, इस कारण उनकी मौके पर मौत हो गई, जबकि बच्ची ने अस्पताल में भर्ती है

विज्ञापन

खजराना पुलिस के अनुसार बाइक पर सवार युवक, उसकी पत्नी व बच्ची कनाड़िया की तरफ जा रहे थे। हादसे के बाद बायपास पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed