{"_id":"64a52ab6847c003980098bc5","slug":"dog-was-hanged-in-indore-police-filed-a-case-against-the-accused-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Animal Cruelty: इंदौर में डॉग को फांसी पर लटकाया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Animal Cruelty: इंदौर में डॉग को फांसी पर लटकाया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
Wed, 05 Jul 2023 02:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 05 Jul 2023 02:02 PM IST
सार
फांसी पर लटकाने का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। पशु प्रेमी संगठनों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक डॉग को फांसी पर लटकाने का मामला सामने आया है। फांसी पर लटकाने का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। पशु प्रेमी संगठनों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पीपुल फॉर एनिमल की अध्यक्ष प्रियांशी जैन द्वारा बाणगंगा थाने पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया गया है।
प्रियांशी जैन ने बताया कि हमें पता चला था कि एक फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें एक डॉग दीवार पर लटका हुआ है और उसकी इसके कारण मौत हो गई है। घटना के बाद मालिक बच्चा लाल यादव सर्विस सेंटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में हमने तीन जुलाई को बाणगंगा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
रस्सी से बांधा था भागने में लटक गया
वहीं दूसरी तरफ मकान मालिक का कहना है कि गर्मी के कारण डॉग को छत पर बांधा था। वह भागने के प्रयास में दीवार से नीचे लटक गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इधर, मकान मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इंदौर में कई मामले सामने आ चुके
इंदौर में पशु क्रूरता के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कुछ समय पहले एक डॉग को गोली मारने और कार चढ़ाने का मामला भी सामने आया था। इन मामलों में भी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।