फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Divisional Commissioner suddenly reached MY Hospital, seeing doctors missing in OPD, said - the system is wron

Indore: संभागायुक्त अचानक पहुंचे एमवाय अस्पताल, ओपीडी में डाक्टरों को नदारद देख बोले-व्यवस्था गड़बड़ है

Wed, 02 Aug 2023 10:53 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 02 Aug 2023 10:53 AM IST
सार

संभागायुक्त सुबह सवा दस बजे एमवाय पहुंचे। तब काॅलेज डीन संजय दीक्षित और अधीक्षक आ चुके थे, लेकिन कई विभागों में डाक्टर समय पर उपस्थित नहीं थे। वे सबसे पहले ओपीडी में पहुंचे। वहां मरीजों की भीड़ थी,लेकिन डाक्टर कम थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Divisional Commissioner suddenly reached MY Hospital, seeing doctors missing in OPD, said - the system is wron
नए संभागायुक्त पहुंचे एमवाय अस्पताल। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

नए संभागायुक्त माल सिंह पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जा पहुंचे। दौरे की उन्होंने सूचना नहीं दी थी,बल्कि अचानक पहुंचे थे। उन्होंने ओटी रुम के बाहर डाक्टरों को बैठे देखा तो एमवाय अधीक्षक पीएस ठाकुर से पूछा कि ये डाक्टर ओपीडी में क्यों नहीं बैठते हैै। ओटी में डाक्टरों के बैठने से क्या फायदा। ठाकुर ने कहा कि काम ज्यादा रहता है। तो फिर संभागायुक्त माल सिंह ने कहा कि इसका मतलब अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीक नहीं है। इसे तत्काल सुधारिए।

विज्ञापन

संभागायुक्त सुबह सवा दस बजे एमवाय पहुंचे। तब काॅलेज डीन संजय दीक्षित और अधीक्षक आ चुके थे, लेकिन कई विभागों में डाक्टर समय पर उपस्थित नहीं थे। वे सबसे पहले ओपीडी में पहुंचे। वहां मरीजों की भीड़ थी,लेकिन डाक्टर कम थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद वे पहली मंजिल पर पहुंचे और डाक्टरों को कक्ष देखे।

विज्ञापन

ओटी में दो महिला डाक्टरों के बैठने पर उन्होंने कहा कि ओटी में ये डाक्टर खाली बैठे रहते है। सुबह इनकी ड्यूटी ओपीडी में लगाना चाहिए। इसके बाद वे एक अन्य कक्ष मेें पहुंचे और जूनियर डाक्टरों से पूछा कि यहां किस सीनियर डाक्टर की ड्यूटी है और वे इस वक्त कहां है। वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभागायुक्त माल सिंह ने देरी से अने वाले डाक्टरों को नोटिस देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सुबह के समय मरीजों की संख्या अस्पताल में ज्यादा रहती है,इसलिए डाक्टरों को समय पर आना जरुरी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed