फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Digvijay Singh is focusing on the losing seats, prepared the report of lost assembly seats

Indore News:दिग्विजय सिंह हारने वाली सीटों पर कर रहे फोकस, हारी विधानसभा सीटों की रिपोर्ट तैयार

Wed, 05 Apr 2023 06:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 05 Apr 2023 06:46 PM IST
सार

दिग्विजय सिंह उन सीटों पर ज्यादा जोर दे रहे है, जहां कांग्रेस ज्यादा कमजोर है और लगातार तीन-चार मर्तबा चुनाव हार चुकी है। ऐसी सीटों के दौरे सिंह कर रहे है और वहां संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर हार के कारणों की समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
Digvijay Singh is focusing on the losing seats, prepared the report of lost assembly seats
दिग्विजय सिंह - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस चुनावी मोड में नजर आने लगी है। कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के बीच पटरी नहीं बैठने जैसी बातें भी अक्सर उठती है, लेकिन हकीकत यह है कि दोनो नेता तालमेल के साथ संगठन का काम कर रहे है। कमल नाथ ने चुनावी रणनीति का खुलासा भी इंदौर यात्रा के दौरान किया। उन्होंने बताया कि लगभग रोज दिग्विजय सिंह और उनके बीच चर्चा होती है।

विज्ञापन


जहां कमजोर वहां ज्यादा जोर
दिग्विजय सिंह उन सीटों पर ज्यादा जोर दे रहे है, जहां कांग्रेस ज्यादा कमजोर है और लगातार तीन-चार मर्तबा चुनाव हार चुकी है। ऐसी सीटों के दौरे सिंह कर रहे है और वहां संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर हार के कारणों की समीक्षा की जा रही है। इसके अलावा कांग्रेस के अलग-अलग गुटों को एक साथ बैठा कर इस बार चुनाव में एकजुट होकर काम करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन


हारने वाली सीटों पर जल्दी होगी उम्मीदवारों की घोषणा
जिस सीटों पर कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है और जो भी कांग्रेस के दावेदार है, उनमें से मजबूत दावेदार पर नेताओं को नजर है और कई नेताओं को चुनावी तैयारी करने के संकेत भी दिए जा चुके है। कांग्रेस ऐसी सीटों पर सबसे पहले उम्मीदवार घोषित करेगी, ताकि उम्मीदवार को चुनाव की तैयारियों का ज्यादा से ज्यादा मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालवा निमाड़ की यह सीटें कांग्रेस के लिए कमजोर
वैसे पिछले चुनाव में कांग्रेस को मालवा निमाड़ से ही सफलता मिली थी। यहां ३२ से ज्यादा सीटें कांग्रेस ने जीती थी, लेकिन इस क्षेत्र में कुछ सीटें ऐसी है, जहां कांग्रेस जीत नहीं पाती। अब सिंह खुद ऐसी सीटों पर जा रहे है। इंदौर के दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के अलावा पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस जीत नहीं पाती है। इसके अलावा महू विधानसभा सीट भी लगातार तीन बार भाजपा जीत चुकी है। ३० मार्च को दिग्विजय सिंह महू विधानसभा क्षेत्र के दौरा कर चुके है। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के अलावा उज्जैन शहर की सीट भी कांग्रेस जीत नहीं पाती है। २६ मार्च को ग्वालियर जिले की उन सीटों पर सिंह जा चुके है, जहां कांग्रेस को सफलता नहीं मिलती है।


सिंह करते है रिपोर्ट तैयार
कमल नाथ ने बताया कि सिंह दस वर्षों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है। उनका अच्छा नेटवर्क है और वे उन सीटों का दौरा कर रहे जहां कांग्रेस लगातार हार रही है। ऐसी सीटों की वे रिपोर्ट भी तैयार कर रहे है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed