फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Desi style in Pravasi Sammelan, know what will be special

Pravasi Bharatiya Divas: प्रवासी सम्मेलन में रहेगा देसी अंदाज, जानिए क्या होगा खास

Wed, 28 Dec 2022 11:26 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 28 Dec 2022 11:26 AM IST
सार

प्रवासी सम्मेलन मेें आने वाले प्रवासी भारती नागरिकों को प्रदेश में निवेश की संभावनाअेां के साथ भारतीय उत्सव में शामिल होने का मौका भी मिलेगा। वे पतंग उड़ाएंगे और देसी व्यंजनों का लुत्फ भी उठा पाएंगे। पतंगें गुजरात से मंगाई गई है। 

विज्ञापन
Desi style in Pravasi Sammelan, know what will be special
सम्मेलन स्थल हो रहा तैयार - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में नए साल में होने वाले प्रवासी सम्मेलन के लिए कई आधुनिक सुविधाएं जुटाई जा रही है, लेकिन प्रवासी भारतियों को अपने वतन की मिट्टी की खुशबू का एहसास भी होगा। मेहमाननवाजी का देसी अंदाज उन पलों को खास बनाएगा। सम्मेलन 8 से 10 जनवरी तक होगा।

विज्ञापन

14 जनवरी को मकर संक्रांति है। उससे पहले ही शहर में पतंगबाजी का माहौल नजर आने लगता है और मेहमानों के लिए भी पंतगबाजी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गुजरात से पतंगे आ रही है। पतंग उड़ाने के साथ मेहमान तीन तरह की गजक, राजगिरे के लड्डू, चना जोर गरम सहित अन्य देसी व्यंजनों का स्वाद भी इस सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए काफी रहेगा।

विज्ञापन

यह देसी व्यंजन मिलेंगे स्टॉल में

मंकर संक्राति के त्योहार पर देसी खेल और देसी व्यंजनों का काफी महत्व रहता है। मेहमानों के लिए आयोजित होने वाले पंतगोत्सव में खाने के स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमें तीन तरह की गजक, तिल पट्टा, राजगिरे के लड्डू, खमण, ढोकला, भेल, पकौड़े, चाय-काफी के अलावा भेल, चना जोर गरम और मुंगफली भी ठेले पर सर्व की जाएगी। यह महोत्सव आयोजन स्थल के समीप ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 मेहमान रुकेंगे घरों में

सम्मेलन मेें आने वाले मेहमानों के लिए होम स्टे भी रहेंगे। अभी तक 40 मेहमानों ने होम स्टे में रहने की इच्छा जताई है। मेहमानों को घर में रुकवाने वाले परिवार उन्हें अपनी कारों में भी घुमाएंगे और आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर भी कराएंगे। डेली काॅलेज के पुराने छात्र, माहेश्वरी समाज के कुछ परिवारों ने होम स्टे के लिए सूची सौंपी है। आपकों बता दें कि इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के अलावा दूसरे देशों से भी लोग आ रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जनवरी को आएंगे और संबोधित भी करेंगे।    

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed