{"_id":"64a524f11f82bab1c0005046","slug":"dead-body-of-25-year-old-youth-found-lying-in-bathroom-suspected-of-heart-attack-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: 25 साल के एमबीए छात्र का शव बाथरूम में पड़ा मिला, हार्टअटैक से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: 25 साल के एमबीए छात्र का शव बाथरूम में पड़ा मिला, हार्टअटैक से मौत की आशंका
Wed, 05 Jul 2023 01:38 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:38 PM IST
सार
शशांक के पिता पेेशे से वकील है। शशांक उनका इकलौता लड़का था। उसे परिजनों ने इंदौर में पढ़ाई केे लिए भेजा था। उसकी मौत की वजह शार्ट पीएम रिपोर्ट में पता चलेगी। एफएसएल विशेेषज्ञों ने उसके कमरे,बाथरुम की जांच की।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसे न तो कोई बीमारी थी और न ही वह तनाव में था। उसका शव बाथरूम में पड़ा मिला। पुलिस अब शॉर्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत की वजह पता चल सके। हालांकि, डॉक्टरों ने हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
दोस्त पहुंचे तो पता चला
पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय युवक शशांक पिता चंद्रशेखर शर्मा विजय नगर क्षेत्र में कमरा किराए से लेकर रहता था। वह मूलत: मंडलेश्वर का रहने वाला है। इंदौर में रहकर वह एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। सुबह दोस्तों ने उसे फोन लगाया तो वह काॅल रिसीव नहीं कर रहा था। दोस्तों को चिंता हुई तो वे उसके फ्लैट पर पहुंचे। शशांक बाथरूम में पड़ा मिला। दोस्त उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शव लेकर मंडलेश्वर गए परिजन
उसकी मौत की सूचना परिजनों को दी तो वे भी मंडलेश्वर से एमवाय अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि शशांक पूरी तरह स्वस्थ था और उसे किसी बात का तनाव भी नहीं था। मौत कैसे हुई? यह परिजन भी जानना चाहते हैं। शशांक का शव उसके परिजन मंडलेश्वर लेकर गए।
विज्ञापन
आठ साल से इंदौर में था शशांक
शशांक के पिता पेशे से वकील हैं। शशांक उनका इकलौता लड़का था। उसे परिजनों ने इंदौर में पढ़ाई के लिए भेजा था। एफएसएल विशेषज्ञों ने उसके कमरे, बाथरूम की जांच की। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त किया है।
