फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   contractor of tourism department committed suicide held partner responsible

Indore News: पर्यटन विभाग के बड़े कांट्रेक्टर ने की आत्महत्या, पार्टनर को बताया जिम्मेदार

Thu, 05 Oct 2023 10:43 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 05 Oct 2023 10:43 AM IST
सार

आत्महत्या से पहले पत्नी को किया था फोन, आर्थिक परेशानी से जूझ रहे थे, टूरिज्म डिपार्टमेंट के बड़े काम कर चुके थे।
 

विज्ञापन
contractor of tourism department committed suicide held partner responsible
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पर्यटन विभाग के बड़े कांट्रेक्टर ने इंदौर के एक होटल में आत्महत्या कर ली। वे भोपाल के रहने वाले हैं और किसी काम से इंदौर आए थे। वे भोपाल रेलवे स्टेशन और मिंटो हॉल में भी आर्किटेक्ट का काम कर चुके थे। आर्किटेक्ट ने चार पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उन्होंने अपने पार्टनर को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शाहपुरा भोपाल निवासी मिलिंद पिता अर्जुन जुमड़े ने स्कीम-94 स्थित ला फ्लोरा होटल में 30 सितंबर को कमरा बुक किया था। उन्होंने होटल प्रबंधन को हिदायत दी थी कि कमरे में तब तक कोई डिस्टर्ब नहीं करे जब तक वे किसी को बुलाएं ना। जब दो दिन तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल प्रबंधन को उनके आत्महत्या करने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


पार्टनर को बताया मौत का जिम्मेदार, आर्थिक परेशानी में थे
मिलिंद भोपाल में अर्थ एसोसिएट्स के नाम से फर्म चलाते थे। मिलिंद ने सुसाइड नोट में पार्टनर राजेश खांडे पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है कि ‘तेरी वजह से मैं बर्बाद हो गया हूं। मौत का जिम्मेदार राजेश खांडे को ही माना जाए।’ मिलिंद ने परिजन से भी परेशान होने की बात लिखी है। मिलिंद भोपाल रेलवे स्टेशन, एमपी टूरिज्म, पुलिस हाउसिंग, टाइगर रिजर्व, कूनो नेशनल पार्क, मिंटो हॉल जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में काम कर चुके थे। मोलेक्युल बार में वे पार्टनर थे, लेकिन बाद में इससे बाहर आ गए थे। एक समय पर्यटन विभाग के सारे प्रोजेक्ट मिलिंद ही करते थे। बताया जा रहा कि छह महीने से वे किसी आर्थिक परेशानी में फंसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले किया था पत्नी को फोन
होटल मैनेजर नीरज नायक ने पुलिस को बताया कि दो अक्टूबर की रात को मिलिंद नीचे उतरे थे। बताया गया कि मिलिंद ने अपनी पत्नी को एक दिन पहले फोन किया था। मिलिंद के जीजा नागपुर से इंदौर आए। उनका कहना है कि उन्हें आत्महत्या के कारणों के विषय में कुछ भी जानकारी नहीं है। पुलिस के मुताबिक मिलिंद ने बाथरूम में सल्फास खाने के बाद हाथ की नस काटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed