{"_id":"66a7b6856819d32089070df6","slug":"coaching-institute-indore-news-security-issues-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर की कोचिंग की जांच करेंगे अधिकारी, सुरक्षा में कमी निकली तो होगी कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर की कोचिंग की जांच करेंगे अधिकारी, सुरक्षा में कमी निकली तो होगी कार्यवाही
Mon, 29 Jul 2024 09:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 29 Jul 2024 09:04 PM IST
सार
बेसमेंट में चल रही कोचिंग क्लासेस और अन्य संस्थाओं में आवश्यक सुरक्षा प्रबंध और मूलभूत सुविधाओं की सुनिश्चितता के लिए बनेंगे दल
विज्ञापन
Indore
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
दिल्ली की एक कोचिंग में बारिश का पानी भरने से तीन युवाओं की जान चली गई। इस घटना के बाद इंदौर में प्रशासन ने सभी कोचिंग संस्थानों की जांच करने के लिए दल बनाए हैं। इंदौर में बेसमेंट और बड़े भवनों में चल रही कोचिंग क्लासेस, लाइब्रेरी और अन्य संस्थाओं में जीवन सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। इसके लिए संयुक्त दल बनाए जाएंगे। इन दलों में जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित पुलिस, नगर निगम, अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा सहित अन्य संबंधित विभागों के दल रहेंगे। यह दल निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायेंगे। दिए गए समय में व्यवस्थाएं नहीं करने वाली संस्थाओं के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
रोशन राय को बनाया नोडल अधिकारी
यह जानकारी आज यहां कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) की बैठक में दी गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर गौरव बेनल, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर सपना लोवंशी, रोशन राय, राजेन्द्र रघुवंशी तथा निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने यह दल शीघ्र गठित कर जल्द ही कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बताया गया कि इसके लिए अपर कलेक्टर रोशन राय नोडल अधिकारी रहेंगे। दल में एसडीएम, एसीपी सहित अन्य अधिकारी मुख्य रूप से होंगे।
सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई तेज होगी
बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने अग्नि सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को पुन: गति प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इंदौर में सड़क और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान को गति प्रदान कर और अधिक प्रभावी बनाया जाए। शहर के चिन्हित 15 मार्गों के अलावा यह कार्यवाही शहर के अन्य व्यस्त मार्गों पर भी की जाए। उन्होंने जिले में अनुकंपा के लंबित प्रकरणों के भी त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में रोपवे के लिए चल रही कार्यवाही की प्रगति की भी समीक्षा की। आशीष सिंह ने पंचायतों में स्थापित किए जा रहे उद्योगों की जानकारी भी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि यह कार्य आगामी एक माह में पूरा कर लें। उन्होंने जन सहयोग से किए जा रहे विश्राम घाटों के जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की।