{"_id":"67656997d3621e116d08ce0a","slug":"cm-mohan-yadav-landed-his-helicopter-on-the-road-in-indore-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: सीएम मोहन यादव ने इंदौर में सड़क पर उतारा अपना हेलीकॉप्टर, लोग समझ बैठे तकनीकी खराबी, लेकिन…","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: सीएम मोहन यादव ने इंदौर में सड़क पर उतारा अपना हेलीकॉप्टर, लोग समझ बैठे तकनीकी खराबी, लेकिन…
Fri, 20 Dec 2024 06:26 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 20 Dec 2024 06:26 PM IST
सार
Indore News: मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलीकॉप्टर एमआर-12 रोड पर बीच सड़क पर उतरा, हालांकि अचानक सड़क पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। आइये जानते है माजरा क्या था।
विज्ञापन
सीएम का उतरा हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधि चेहरा है। आज इंदौर दौरे पर आए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जब अपना हेलीकॉप्टर इन्दौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रही MR 12 सड़क पर उतारा तो इस विकास की नींव पर जैसे पुख्ता मुहर लग गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रशासक संभागायुक्त दीपक सिंह और कलेक्टर आशीष मुख्यमंत्री के साथ इस सड़क पर पहुंचे और इसकी मज़बूती और उपयोगिता की जानकारी उन्हें दी। लव कुश चौराहे से बाईपास तक लगभग साढ़े 9 किलोमीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी इस सड़क पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरा और यहीं से रवाना भी हुआ। इस सड़क की कुल लागत 185 करोड़ रुपया है।
विज्ञापन
