फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Chief Minister Shivraj Singh Chouhan said - there should be no crime at the time of migrant conference, even a

Pravasi Bharatiya Divas: मुख्यमंत्री शिवराज बोले- प्रवासी सम्मेलन के समय न हो अपराध, पत्ता भी नहीं खड़के

Tue, 27 Dec 2022 10:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 27 Dec 2022 10:34 PM IST
सार

इंदौर में होने वाले प्रवासी सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर है। सम्मेलन के दौरान कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए है। उन्होंने सम्मेलन से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan said - there should be no crime at the time of migrant conference, even a
मुख्यमंत्री ने प्रवासी सम्मेलन की तैयारियां देखी - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में 8 जनवरी से होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर आए। वे सम्मेलन केे दौरान इंदौर और आसपास के जिलों की कानून व्यवस्था को लेकर चितिंत नजर आए। उन्होंने पुलिस अफसरों ने कहा कि प्रवासी सम्मेलन हमारे प्रदेश के लिए एक प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन है। तब इंदौर और उसके आसपास को बड़ा अपराध नहीं होना चाहिए। पुलिस अपराधों पर इस तरह नियंत्रण रखे कि पत्ता भी न खड़के। अभी से गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी जाए।

विज्ञापन

ग्लोबल पार्क बनेगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रवासी सम्मेलन की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने के लिए सम्मेलन में विदेशों से आने वाले प्रवासी एक पौधा लगाएंगे। जिस गार्डन में यह पौधे लगेंगे, उसका नाम ग्लोबल पार्क रखा जाएगा। अफसरों ने बैठक मेें बताया कि स्कीम-114 में यह पार्क नगर निगम तैयार कर रहा है।

विज्ञापन

ढाई सौ सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

बैठक में पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि विमानतल से आयोजनस्थल तक 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट क्षेत्र में 85 पुलिस जवान छतों पर खड़े रहकर सुरक्षा करेंगे। होटलों में जिस कैमरों में मेहमान रुकेंगे। वहां अावश्यकता होने पर क्यूआर कोड स्केन कर होटल की सुरक्षा में लगे पुलिस अफसरों के नंबर पर काॅल कर सकेंंगे। बैठक मेें बताया कि 25  वीवीआई को  विशेष सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेेहमानों के लिए 2056 कमरे बुक

प्रवासी सम्मेलन के लिए सरकार ने इंदौर के 2612 कमरें आरक्षित किए है। उसमें से 2056 कमरों की बुकिंग दी जाएगी। 400 से ज्यादा वाहनों की जरुरत मेहमानों के लिए रहेगी। विमानतल से होटलों तक मेहमानों को शटल बस में लाया जाएगा। इसके अलावा होटल से आयोजन स्थल तक के लिए भी इस तरह व्यवस्था रहेगी। राजवाड़ा, सराफा, गांधी हाॅल के लिए नगर निगम हेरिटेज वाॅक भी कराई जाएगी। टूरिज्म विभाग मेहमानों को सुबह और शाम को निशुल्क सिटी टूर भी कराएगा। इसके अलावा एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट और सिटी फारेस्ट को भी दिखाया जाएगा। बैठक में विदेश राज्यमंत्री मुरलीधरन ने कहा कि प्रवासी सम्मेलन की भोजन व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाए। एक साथ भीड़ जुटने पर कतार जैसी स्थिति नहीं होना चाहिए। बैैठक मेें सांसद शंकर लालवानी, मेयर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री उषा ठाकुर, तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed