फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Chief Minister Shivraj Singh Chouhan said- If the society was organized then the country would become strong

Indore News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- समाज संगठित होगा तो देश मजबूत बनेगा

Sun, 18 Jun 2023 10:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 18 Jun 2023 10:13 PM IST
सार

युवा आयोग के अध्यक्ष निशांत खरे ने कहा कि जो समाज अपनी संस्कृति इतिहास भूल जाता है वो कभी आगे नहीं बढ़ सकता है। आप जैसे रहोगे वैसा समाज और देश बनेगा।

विज्ञापन
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan said- If the society was organized then the country would become strong
यादव समाज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वे लाडली बहनों से भी मिले और यादव समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि यादव समाज खेतों में हल को उठा सकता है तो बंदूक उठाकर देश की रक्षा भी कर सकता है।
विज्ञापन


समाज मजबूत रहेगा तो देश संगठित होगा। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण विश्व गुरु हैं। उन्होंने देश दुनिया को नई राह दिखाई। सरकार उज्जैन में सांदीपनी आश्रम विकसित कर रही है। प्रदेश में कृष्ण लीला स्थलों को चिन्हित कर उनका विकास किया जाएगा। यह विषय राजनीति से जुड़ा नहीं है। यह हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौरक्षा के लिए कानून बना है। गौशाला के लिए बनी नीति में सुधार किया जाएगा। गौशाला को दी जाने वाली राशि को चार गुना बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इंदौर में छात्रावास निर्माण और शहीद तुलाराम की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा भी की। समाज के पदाधिकारी कमल यादव ने कहा कि यादव समाज का हर क्षेत्र में योगदान रहा है। समाज इंदौर में एक संकुल बनाना चाहता है।
विज्ञापन


युवा आयोग के अध्यक्ष निशांत खरे ने कहा कि जो समाज अपनी संस्कृति इतिहास भूल जाता है वो कभी आगे नहीं बढ़ सकता है। आप जैसे रहोगे वैसा समाज और देश बनेगा। समारोह में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में मंत्री मोहन यादव, विधायक सचिन यादव, मुन्ना लाल यादव, सदाशिव यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहनों ने बांधी मुख्यमंत्री को राखी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अभय प्रशाल के सामने लाडली बहनों ने राखी बांधी। हाथों में आरती की थाली लेकर खड़ी महिलाओं से मुख्यमंत्री मिले। मरीमाता चौराहा पर दिव्यांग लाडली बहनों को उन्होंने वाहन भी भेंट किए। मुख्यमंत्री सांसद शंकर लालवानी के निवास पर भी पहुंचे और उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed