फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Chief Minister came to Indore, reached Union office Archana and met Bhayyaji Joshi

Indore: मुख्यमंत्री इंदौर आए, संघ कार्यालय अर्चना पहुंचकर भैय्याजी जोशी से मिले

Wed, 02 Aug 2023 10:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 02 Aug 2023 10:01 PM IST
सार

आमतौर पर मुख्यमंत्री का काफिला जब जाता है तो पायलेट वाहन के आगे सायरन बजातेे हुए वाहन भी चलता है, लेकिन संघ कार्यालय तक मुख्यमंत्री का काफिला बगैर सायरन बजाए पहुंचा। 

विज्ञापन
Chief Minister came to Indore, reached Union office Archana and met Bhayyaji Joshi
मुख्यमंत्री संघ कार्यालय अर्चना पहुंचे। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मंदसौर मेें सिंचाई परियोजना के कार्यक्रम से लौटने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार शाम इंदौर  आए। वे अचानक रामबाग स्थित संघ कार्यालय अर्चना पहुंचे। उन्होंने संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी, प्रांत प्रचारक बलिराम पटेल व व अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे रामबाग स्थित संघ कार्यालय रुके। मुख्यमंत्री ने इसे सामान्य भेंट बताया और कहा कि चुनाव से इसका कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन

माना जा रहा है कि मंदसौर, आगर मालवा जिले को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा हुई। इन जिलों में संघ ने अपनी पकड़ और मजबूत की है। पांच साल पहले मंदसौर में किसान गोलीकांड केे कारण सरकार को कांग्रेस ने घेरा था और किसान आंदोलन भी भाजपा सरकार के लिए परेशानी की वजह बना था।

विज्ञापन

बगैर सायरन बजाए पहुंचा काफिला

आमतौर पर मुख्यमंत्री का काफिला जब जाता है तो पायलेट वाहन के आगे सायरन बजातेे हुए वाहन भी चलता है, लेकिन संघ कार्यालय तक मुख्यमंत्री का काफिला बगैर सायरन बजाए पहुंचा। तब उसके साथ स्थानीय नेता भी नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आधे घंटे तक संघ कार्यालय पर रुके और पदाधिकारियों से मिले। इसके बाद वे संघ कार्यालय से बाहर निकले और एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के इंदौर आने की सूचना के बाद मेयर पुष्य मित्र भार्गव भी एयरपोर्ट पहुंचे थे।

बुधवार को मैं मीसाबंदी पुस्तक का विमोचन भी जीएसआईटीएस सभागृह में हुआ था। उसमें भी कई संघ के पदाधिकारी शामिल हुए थे। बाद में वे अर्चना कार्यालय पहुंचे थे, हालांकि तब तक मुख्यमंत्री वहां से रवाना हो चुके थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed