फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Celebration of victory in Karnataka was celebrated at Gandhi Bhavan, sweets were distributed after worshiping

Indore:कर्नाटक मेें मिली जीत का जश्न गांधी भवन मेें मना, हनुमान की पूजा कर बांटी मिठाई

Sat, 13 May 2023 07:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 13 May 2023 07:29 PM IST
सार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सुबह से ही आना शुरु हो गए थे। कांग्रेस की सरकार बनने  का रास्ता साफ होते ही कांग्रेस नेता गांधी भवन पर एकत्र होना शुरू हो गए। उन्होंने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। 

विज्ञापन
Celebration of victory in Karnataka was celebrated at Gandhi Bhavan, sweets were distributed after worshiping
कर्नाट।क चुनाव की जीत का जश्न मनाते कांग्रेसी - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत को जश्न कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया। गांधी भवन में हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के बाद आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं ने ढोलक की ताल पर जोरदार डांस भी किया।

विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सुबह से ही आना शुरु हो गए थे। कांग्रेस की सरकार बनने का रास्ता साफ होते ही कांग्रेस नेता गांधी भवन पर एकत्र होना शुरू हो गए। उन्होंने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। नेताओं ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने को लेकर संकल्प लिया।

विज्ञापन

वर्मा ने विजयवर्गीय की तुलना शैतान से की

कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा शनिवार को एक यात्रा में शामिल हुए। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बंगाल के रेप केस मामले में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की तुलना शैतान से की। उन्होंने कहा कि साधु के वेश में विजयवर्गीय एक शैतान है। उन्होंने एक सवाल के जवाब मेें कहा कि गुण-दोषों के आधार पर कांग्रेस में भाजपा से आए लोगों को एंट्री मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्तन को मिठाई खिलाने पहुंचे कांग्रेसी

भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन के निवास पर कर्नाटक चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और घनश्याम जोशी मिठाई लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को लेकर सत्तन ने पहले ही कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी। उनकी बात सच हुई। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक चुनाव को लेकर सत्तन ने कहा था कि आध्र और कर्नाटक में बीजेपी घुस गई फाटक में..। उनके इस बयान के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हेें मिलने के लिए भोपाल बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed