फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Case registered against SDM for hugging and kissing minor girl students in Tribal Girls Hostel, suspended

Indore: आदिवासी गर्ल्स होस्टल में छात्राओं को गले लगाने और चूमने वाला SDM गिरफ्तार, जांच में सही पाए गए आरोप

Tue, 11 Jul 2023 10:17 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 11 Jul 2023 10:17 AM IST
सार

झाबुआ के आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में निरीक्षण करने गए रंगीन मिजाज एसडीएम को छात्राओं से अश्लील हरकत और अश्लील बातें करने के आरोप सही पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Case registered against SDM for hugging and kissing minor girl students in Tribal Girls Hostel, suspended
निलंबित झाबुआ एसडीएम सुनील कुमार झा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मध्यप्रदेश के झाबुआ के आदिवासी गर्ल्स होस्टल में निरीक्षण करने पहुंचे एक रंगीन मिजाज एसडीएम के खिलाफ झाबुआ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसडीएम सुनील कुमार झा ने गर्ल्स होस्टल की छात्राओं से अश्लील सवाल पूछे थे। उन्होंने एक छात्रा के कंधे पर हाथ रखा तो दूसरी छात्रा को चूम लिया। कलेक्टर तक शिकायत पहुंची। जांच में आरोप सही पाए गए। रात को एसडीएम के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ। उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। संभागायुक्त ने एसडीएम को निलंबित भी किया गया है।

विज्ञापन

बालों को सूंघ कर एसडीएम ने पूछा-कौन सा तेल लगाती हो
पुलिस के अनुसार एसडीएम सुनील कुमार झा क्षेत्र के जनजाति होस्टल में गए थे। उन्होंने छात्रावास अधीक्षका को कक्ष से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने एक नाबालिग छात्रा के कंधे पर हाथ रखकर पूछा कि नाश्ता दोनों समय मिलता है। छात्रा ने हां में जवाब दिया। इसके बाद एक अन्य छात्रा बाथरुम से नहाकर कक्ष में आई तो एसडीएम उसके पास चले गए और उसे पलंग पर बैठने को कहा। फिर खुद भी पलंग पर उसके पास बैठ गए। उसके बालों को सूंघ कर पूछा कि कौन सा तेल लगाती हो। छात्रा ने जवाब दिया कि आंवले का तेल लगाती हूं। एसडीएम ने छात्रा का माथा चूम लिया और पूछा कि तुम्हे पीरियड कौन सी डेट को आते हैं।

विज्ञापन


इसके बाद वे रुम से जाने लगे और पलट कर पूछा कि मैं जाता हूं को संस्कृत में कैसे कहा जाता है। छात्राओं ने जबाव नहीं दिया तो एक छात्रा के पास आकर उसका गाल जोर से खींचा। होस्टल की तीन नाबालिग छात्राओं ने पुलिस को बताया कि एसडीएम बेड टच कर रहे थे। जब इसका पता होस्टल अधीक्षका को चला तो उन्होंने थाने में एसडीएम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसडीएम को निलंबित भी कर दिया है। झाबुआ सांसद जीएस डामोर ने कहा कि एसडीएम के खिलाफ आई शिकायत के बाद जांच हुई थी। आरोप सही पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed