फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   case filed against iron trader in case of triple talaq

Indore News: तीन तलाक के मामले में लोहा व्यापारी पर केस दर्ज, गर्भवती पत्नी को घर से बाहर निकाला

Fri, 02 Jun 2023 05:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 02 Jun 2023 05:58 PM IST
सार

दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का केस भी चल रहा, अब घर आकर तीन तलाकर बोलकर चला गया आरोपी
 

विज्ञापन
case filed against iron trader in case of triple talaq
दानिश - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के लोहा व्यापारी के खिलाफ पुलिस ने तीन तलाक के मामले में केस दर्ज किया है। व्यापारी ने पत्नी को उसके घर जाकर तीन बार तलाक...तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने चंदन नगर थाने पर मामले की शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


चंदन नगर पुलिस के मुताबिक 20 साल की आसरीन खान की शिकायत पर उसके पति दानिश खान के खिलाफ तीन तलाक के मामले में केस दर्ज किया गया है। आसरीन ने बताया 26 फरवरी 2023 को उसका पति दानिश, अपने जीजा रमीज को लेकर चंदन नगर स्थित घर आया था। उसके घर के बाहर खड़े होकर शरीअत का हवाला देते हुए तलाक...तलाक...तलाक बोल कर कहा कि आज से हमारा कोई संबंध नहीं है, ऐसा कहकर वह चला गया। वह घर आकर आसरीन पर पूर्व में दर्ज कराए गए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के एक केस में समझौता करने को लेकर दबाव बना रहा था। जब महिला ने मना किया तो आरोपी ने पीड़िता, उसकी मां और परिवार के अन्य लोगों को अपशब्द भी कहे। इसके बाद इस मामले में आसरीन ने थाने में लिखित शिकायत की। इसके बाद मामला अफसरों तक पहुंचा। जांच के बाद दानिश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


गर्भवती हुई तो घर से बाहर निकाल दिया
पति और उसकी बहन सना शादी के दो महीने बाद ही प्रताड़ित करने लगे। जब वह दो माह की गर्भवती थी तो उसे मारपीट कर घर से रात को निकाल दिया। वह जैसे तैसे रात में चंदन नगर अपनी मां के पास पहुंची। दानिश को समझाने के सभी प्रयास असफल हुए और इसके बाद दानिश के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया गया। दानिश और आसरीन की शादी जुलाई 2021 में मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। चंदन नगर पुलिस के मुताबिक मामले में उसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed