{"_id":"64042c38027138abc2045a23","slug":"camel-got-mad-at-the-mistress-hit-her-hospitalized-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मालकिन पर भडक़ गया ऊंट, मुंह में दबाकर पटका, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मालकिन पर भडक़ गया ऊंट, मुंह में दबाकर पटका, अस्पताल में भर्ती
Sun, 05 Mar 2023 11:14 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:14 AM IST
सार
इंदौर शहर में राजस्थान तरफ से बड़ी संख्या में ऊंट और भेड़ चराने वाले आते हैं। इन्हीं के एक दल के साथ यह घटना हुई।
विज्ञापन
मालकिन पर भडक़ गया ऊंट
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर में राजस्थानी तरफ से बड़ी संख्या में लोग ऊंट और भेड़ चराने आते हैं। यहां पर वे लंबे समय तक रहते हैं और यहां पर उन्हें भेड़ के ऊन और अन्य उत्पादों के अच्छे दाम भी मिल जाते हैं। ये लोग इंदौर के आसपास के इलाकों में अस्थाई घर बनाकर रहते हैं और अपना काम करते हैं। हाल ही में इसी तरह के एक दल के साथ एक घटना हो गई।
इनके दल में शामिल एक ऊंट अपनी ही मालकिन पर गुस्सा हो गया। गुस्से में उसने मालकिन को मुंह में उठाकर इतनी जोर से पटका कि वह घायल हो गई। घायल का नाम रेखा है जो राजस्थान में ही रहती है। रेखा और उसके साथी चरवाहों का दल इन दिनों शहर के मालवा मिल क्षेत्र में रुका हुआ है। यहीं पर रेखा जब ऊंट को आगे ले जाने के लिए रस्सी से खींच रही थी तो वह भडक़ गया। रेखा को उसके साथी चरवाहों ने शहर के एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।