{"_id":"645d2bbcaad406f0b70ea692","slug":"cafe-operator-advertises-couple-cabin-on-social-media-for-rs-99-case-filed-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: कैफे संचालक ने 99 रुपये में कपल केबिन देने का सोशल मीडिया पर किया विज्ञापन, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: कैफे संचालक ने 99 रुपये में कपल केबिन देने का सोशल मीडिया पर किया विज्ञापन, केस दर्ज
Thu, 11 May 2023 11:28 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 11 May 2023 11:28 PM IST
सार
छत्रीपुरा में थाने से चंद दूरी पर दीपेश जैन कैैफे संचालित करता है। कैफे में युगलों को केबिन सुविधा भी दी जाती है। कैैफे संचालक ने यूट्यूब कलाकारों से एक विज्ञापन तैयार कराया।
विज्ञापन
इस कैफे संचालक के खिलाफ केस दर्ज।
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक कैफे संचालक को कपल कैबिन का विज्ञापन करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे अश्लील माना और केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने कैफे पर छापा मारा तो संचालक फरार हो गया। कैफे छत्रीपुरा क्षेत्र में थाने के पास ही संचालित हो रहा था। विज्ञापन में 99 रुपये प्रति घंटे की दर से युगलों को कैबिन देने का वादा किया गया था।
विज्ञापन
छत्रीपुरा में थाने से चंद मीटर की दूरी पर दीपेश जैन कैफे संचालित करता है। कैफे में युगलों को कैबिन सुविधा भी दी जाती है। कैफे संचालक ने यूट्यूब कलाकारों से एक विज्ञापन तैयार कराया। इसमें दिखाया गया कि कपल को शहर में मिलने की जगह नहीं है और उन्हें कैफे में आने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इसमें कपल को निजी पल व्यतीत करने की इजाजत की बात भी कही गई थी।
विज्ञापन
यह विज्ञापन इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ। इसकी जानकारी पुलिस को लगी, तो अफसरों ने कैफे संचालक को थाने बुलाया। दीपेश कैफे पर ताला लगाकर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने दीपेश के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के मामले में धारा 292 के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
जिस बिल्डिंग में कैफे संचालित हो रहा है। उसके निर्माण को लेकर भी पहले काफी विवाद हुआ था। अब पुलिस कैफे संचालक की तलाश में छापे मार रही है।
