फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Budget less in 'Khelo India Khelo' in Indore, only three players were called for selection from each district

MP News: इंदौर में 'खेलो इंडिया खेलो' में बजट का रोना, हर जिले से चयन के लिए सिर्फ तीन खिलाड़ियों को बुलाया

Tue, 13 Dec 2022 08:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर अभिषेक चेंडके Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 13 Dec 2022 08:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में हो रही खो-खो टीम के जूनियर वर्ग की प्रक्रिया में कई खिलाड़ी मौके से चयनकर्ता खुद स्वीकार रहे हैं कि खेल विभाग ने ही कम बजट होने के कारण चयन  प्रक्रिया में हर जिले से तीन खिलाडि़यों को ही मौका दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Budget less in 'Khelo India Khelo' in Indore, only three players were called for selection from each district
स्पर्धा में शामिल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर में हो रही खो-खो टीम के जूनियर वर्ग की प्रक्रिया में कई खेल प्रतिभाओं को मौका नहीं मिल पा रहा है। चयनकर्ता खुद स्वीकार रहे हैं कि खेल विभाग द्वारा कम बजट होने के कारण चयन प्रक्रिया में हर जिले से तीन खिलाड़ियों को ही मौका दिया जा रहा है।

विज्ञापन


जनवरी महीने में 'खेलो इंडिया खेलो' में खो-खो खेल की मेजबानी का मौका प्रदेश के जबलपुर को मिला है। अन्य प्रदेशों नेशनल प्रतियोगिता में जो खो-खो की आठ टीमें होती हैं, उनकी इस खेलो इंडिया मे भिड़ंत होगी। प्रदेश से मध्यप्रदेश और मध्यभारत नाम से दो टीमें नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेती हैं। लेकिन मेजबानी के कारण प्रदेश की एक ही टीम को खेलो इंडिया मे खेलने का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश टीम की चयन प्रक्रिया में हर जिले से 15 खिलाड़ियों की टीम को खेलने के लिए बुलाया जाता है। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में सभी जिले की टीमों को ग्रुप में विभाजित कर नाकआउट पद्धति के अनुसार फाइनल मैच तक कराए जाते हैं और बेहतर 15 खिलाड़ी परफॉर्मेंस के आधार पर चयन किए जाते हैं, लेकिन खो-खो संघ सचिव ने इन सब नियमों को दरकिनार कर कुछ जिलों से सिर्फ तीन-तीन खिलाड़ियों को बुलाकर ही खेलो इंडिया खेलो में खेलने वाली प्रदेश टीम का चयन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में जब मध्यप्रदेश खो-खो संघ सचिव संजय यादव से बात की तो उन्होंने बजट कम होने का हवाला देते हुए इस चयन प्रक्रिया को सही बताया। उन्होंने कहा कि हर जिले से आने वाली टीमों के आने-जाने,रुकने व खाने के खर्चे का बजट नहीं है। आपको बता दें कि अगले महीने इंदौर में खेलो इंडिया खेलो स्पर्धा शुरू होगी। प्रदेश के कई शहरों में आयोजन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed